एक्सप्लोरर

'याद रखना जो हो रहा है...', बांग्लादेश में हिन्दुओं की स्थिति पर सीएम योगी ने जताई चिंता

Bangladesh Violence: सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों के मन में भारतीयता का कोई भाव ना हो जिन लोगों के मन में यह भाव न हो को दुनिया के किसी कोने में हिन्दू प्रताड़ित हो रहा है तो उसके लिए आवाज उठाएं.

CM Yogi on Bangladesh Violence: उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिन्दुओं की स्तिथि पर चिंता जताई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश की हिंसा पर कहा विपक्षी पार्टियां अपने वोट बैंक को खिसकने के डर से बांग्लादेशी हिन्दुओं की स्तिथि पर चुप्पी साधे हुए हैं. 

वहीं सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों के मन में भारतीयता का कोई भाव ना हो जिन लोगों के मन में यह भाव न हो को दुनिया के किसी कोने में हिन्दू प्रताड़ित हो रहा है तो उसके लिए आवाज़ उठाएं. उसके लिए उनको अपना वोट बैंक खिसकने का डर लगा रहता है. दुनिया के अंदर होने वाले अत्याचार में जिनको अपना वोट बैंक दिखाई देता हो वह आपके हितेषी कैसे हो सकते हैं.

सीएम योगी ने कहा कि याद रखना जो बांग्लादेश में हो रहा है वह अभी थोड़ी सी सच्चाई है. वहां 90 फीसदी जो हिन्दू बचा है वह दलित समुदाय से आता है. वहां के हिन्दुओं पर सबके होठ इसलिए सिले हुए हैं क्योंकि उनको मालूम है कि बांग्लादेश का हिन्दू उनका वोटर नहीं है. वह हिन्दू है और हम सबका दायित्व है उनकी रक्षा करना, उसकी पीड़ा के साथ खड़े होना हमारा दायित्व है. कोई हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना कर सके इसकी हमारी जिम्मेदारी है.

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में आज इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, लोगों को विश्वास नहीं था कि मंदिर बनेगा. हमारा विश्वास था कि मंदिर बनेगा, धैर्य रखिए. अयोध्या में सड़कें चौड़ी हो रही हैं, अयोध्या में विकास कार्य हो रहे हैं. अयोध्या की दुनिया में अलग ही पहचान है.

सीएम योगी ने कहा कि जब कुछ लोग पूछते थे कि अयोध्या में जन्मभूमि पर भगवान श्री राम का मंदिर बनेगा? तब हम लोगों ने कहा कि हां, चिंता मत करिए. जरूर बनेगा, जरूर बनेगा. वहीं सीएम ने कहा जब दुनिया कोरोना महामारी के सामने पूरी तरह पस्त थी, तब हमारे पूज्य धर्माचार्य, हमारे धार्मिक स्थल, हमारे इस प्रकार के संस्थान लोक-कल्याण के अभियान के साथ जुड़े हुए थे. 

गाजीपुर में गंगा नदी के तेज बहाव में धराशायी हुआ मकान, प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget