एक्सप्लोरर

CM Yogi Adityanath सरकार का राहत देने वाला फैसला, कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मुकदमे वापस लिए जाएंगे

CM Yogi Adityanath: कोरोना काल में कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन से जुड़े मुकदमे को अब वापस लिया जाएगा. इस संबंध में योगी सरकार ने निर्देश जारी कर दिये हैं.

CM Yogi Adityanath : कोरोना काल में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर आम लोगों पर दर्ज हुए मुकदमों की वापसी की प्रक्रिया सरकार द्वारा शुरू होने जा रही है. इसकी घोषणा पहले ही की गई थी लेकिन सरकार के न्याय विभाग ने इस बाबत एक आदेश जारी किया है. इस संबंध में जारी शासनादेश में कहा गया है कि, कम गंभीर अपराध की धाराओं में आम लोगों पर दर्ज मुकदमों में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है. अब उन्हें भी वापस लिया जाएगा.

3 लाख मुकदमे दर्ज हैं

सरकार के न्याय विभाग ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शासनादेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 महामारी अधिनियम 98 भारतीय दंड विधान की धारा 188 और इससे संबंधित अन्य कम गंभीर अपराध की धारा में लगभग 3 लाख मुकदमे दर्ज हैं. वर्तमान और पूर्व सांसद विधायक और विधान परिषद सदस्यों को छोड़कर जिन मुकदमों में आरोप पत्र दाखिल हो चुके हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा.

मुकदमे वापसी का आदेश

न्याय विभाग में प्रमुख सचिव प्रमोद कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, भारत सरकार में गृह मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया था, और कहा गया था कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन में दर्ज मुकदमों की समीक्षा की जाए, जिससे आम नागरिकों को बेवजह अदालती कार्रवाई में उलझना न पड़े. पत्र में समीक्षा के बाद मुकदमे वापसी पर विचार का सुझाव भी दिया गया था, जिसे मानते हुए प्रदेश सरकार ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. हाईकोर्ट ने भी 3 महीने में इन मुकदमों को खत्म करने संबंधी आदेश 8 अक्टूबर को पारित किया था. योगी सरकार में बेहद खास अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया है कि, जिन मुकदमों में आरोप पत्र दाखिल नहीं हुए हैं उन्हें खत्म करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें.

Encounter in Lucknow: STF के साथ मुठभेड़ में मुख्तार गैंग के दो बदमाश ढेर, एक लाख का इनामी अली शेर मारा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget