एक्सप्लोरर

BJP हाईकमान के साथ योगी के मतभेद? CM बोले- क्या मैं तब यहां होता!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विपक्ष यह दावा कई बार करता है कि बीजेपी हाईकमान से उनके मतभेद हैं. अब सीएम ने इस पर जवाब दिया है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दल यह आरोप लगाते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से उनके मतभेद हैं. अब इससे जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है.

समाचार एजेंसी PTI को दिए एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री से पूछा गया कि क्या केंद्रीय नेताओं के साथ उनके मतभेद हैं.? सीएम ने कहा- देखिए मतभेद होने की बात ही कहां से आ जाती है. मैं आखिर यहां (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर)पर पार्टी के कारण ही बैठा हूं. केंद्रीय नेताओं के साथ मतभेद कर के क्या मैं यहां बैठा रह सकता हूं.?

प्रधानमंत्री बनेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ? पहली बार दिया खुलकर जवाब, कहा- राजनीति मेरे लिए.

वक्फ संशोधन पर क्या बोले सीएम?
इसके अलावा सीएम ने कहा कि तमिलनाडु जैसे राज्यों में हिंदी को लेकर विवाद नेताओं द्वारा उनके संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए पैदा किया जा रहा है. यूपी में हम तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और मराठी पढ़ा रहे हैं, तो क्या इससे यूपी छोटा हो गया है? यूपी में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं, नौकरियां पैदा हो रही हैं. जो लोग अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के कारण इस भाषा विवाद को पैदा कर रहे हैं, वे अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं, लेकिन वे एक तरह से युवाओं के रोजगार पर हमला कर रहे हैं.

वक्फ संशोधन बिल के संदर्भ में सीएम योगी ने कहा कि 'हर अच्छे काम का विरोध होता है. इसी तरह वक्फ संशोधन विधेयक पर भी हंगामा हो रहा है. जो लोग इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं.क्या वक्फ बोर्ड ने कोई कल्याण किया है? सब कुछ छोड़िए, क्या वक्फ ने मुसलमानों का भी कोई कल्याण किया है? वक्फ निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है. यह किसी भी सरकारी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का माध्यम बन गया है और सुधार समय की मांग है और हर सुधार का विरोध किया जाता है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget