एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी का एलान, यूपी में अच्छा काम करने वाले नगर निकायों को मिलेगा पुरस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य के नगर निकायों की बुनियादी सुविधओं पर खास ध्यान देने के लिए पांच मानक निर्धारित किए हैं. ये बात उन्होंने गुरुवार को एक कार्यशाला में कही है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को राज्य के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के कामकाज में और सुधार लाने के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने वाली नगर निकायों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इसके लिए स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, अच्छी सड़कें, सुरक्षित शहर और आत्मनिर्भरता जैसे पांच मानक निर्धारित किए. एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित नगर निगमों के महापौर, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित हुए. उन्होंने कहा कि राज्य के जो नगर निगम, नगर पालिका, और नगर पंचायत प्रथम आएंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. 

कार्यकाल को जनता रखे याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पांच मानकों में अपने जनपद में प्रथम आने वाले नगर पंचायत को एक करोड़ रुपये, मंडल स्तर पर प्रथम आने वाले नगर पालिका को दो करोड़ रुपये और राज्य में प्रथम आने वाले नगर निगम को सरकार की तरफ से दस करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जनता ने नगरीय जीवन के भाग्य विधाता के दायित्व के रूप में आपको चुना है. आपके बोर्ड के पास बहुत सी शक्तियां हैं, अगर इनका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो आपके कार्यकाल को लंबे समय तक जनता याद रखेगी. आपके कार्यकाल को अविस्मरणीय बनाने के लिए ही इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है.’’

सीएम योगी ने कहा कि अमृत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य के अंदर बहुत अच्छा कार्य हुआ है. उन्होंने कहा कि आज राज्य के नगर दूधिया स्ट्रीट लाइट से जगमगा रहे हैं और स्वच्छता के कार्यक्रम को तेजी के साथ आगे बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से हम अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही हमारा नगर साफ रहे इसकी जिम्मेदारी हमारी है. हमें मोहल्ला स्वच्छता कमेटी का गठन करना चाहिए जो लोगों को स्वच्छता के विषय में जागरूक करे.’’

Lok Sabha Elections 2024: ओम प्रकाश राजभर के साथ गठबंधन करने पर बीजेपी को होगा फायदा, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

बुनियादी सुविधाओं पर खास ध्यान
मुख्यमंत्री ने कहा कि कि हर घर नल के लिए सरकार पर्याप्त पैसा दे रही है. और इसके लिए सभी नगर निकाय को अपनी कार्ययोजना बनानी चाहिए. उन्होंने कहा कि कहीं भी सड़कों पर अतिक्रमण न होने पाए. उन्होंने कहा, ‘‘आपकी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत सुगम यातायात की दृष्टि से अच्छे हों, इसके लिए पटरी दुकानदारों और टैक्सी स्टैंड की उचित व्यवस्था हो. बरसात से पहले नाली और नाले साफ करा लिए जाए. मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव की व्यवस्था रहे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘निराश्रित गोवंश सड़कों पर न टहलें उन्हें कान्हा उपवन भेजा जाए. आवारा कुत्तों से नगर मुक्त हों इस पर ध्यान दिया जाए. रोजगार की तलाश में आने वाले लोगों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था हो. सड़क पर कोई भीख न मांगे, इसके लिए भीख मांगने वालों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाया जाए. हर नगर निकाय के पास जमीन होती है. उस पर कोई कब्जा न करने पाए. उनका उपयोग मल्टीलेवल पार्किंग और पटरी दुकानदारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए करें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget