एक्सप्लोरर

यूपी BJP में मचे घमासान के बीच सीएम योगी और केशव मौर्य दिखेगें एक साथ, यहां आए नजर

Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोपहर करीब एक बजे प्रयागराज पहुंचेंगे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इस कार्यक्रम में आएंगे.

Prayagraj News: यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे अभिषेक की शादी का रिसेप्शन आज संगम नगरी प्रयागराज में होगा. विवाह समारोह में यूपी की पूरी योगी सरकार मौजूद रहेगी. सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही सरकार के तकरीबन दो दर्जन मंत्री नंदी के बेटे और बहू को आशीर्वाद देने के लिए प्रयागराज आ रहे हैं. रिसेप्शन का फंक्शन शहर के भारत स्काउट एंड गाइड ग्राउंड पर रखा गया है. समारोह में राजनीति के साथ ही कई दूसरे क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहेंगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोपहर करीब एक बजे प्रयागराज पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से वो सबसे पहले सर्किट हाउस जाकर वहां महाकुंभ की व्यवस्था में जुटे अफसरों के साथ बैठक करेंगे. वहां से वह मंत्री नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पर जाकर बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका को आशीर्वाद देंगे. दोपहर करीब तीन बजे वह प्रयागराज से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. 

डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी होंगे शामिल
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी सुबह हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां वह आजाद पार्क में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्री नंदी के घर जाकर बेटे और बहू को आशीर्वाद देंगे. इसके बाद वह कौशांबी के लिए रवाना हो जाएंगे.

सिक्किम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य भी प्रयागराज आकर शादी समारोह में शामिल होंगे. यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को भी शादी समारोह में शिरकत करनी है. हालांकि अभी तक उनके आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है. यूपी के चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह भी शनिवार को इसी समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. उद्योग जगत के कई नामचीन हस्तियां भी शादी समारोह में खास मेहमान रहेंगी.

ये मंत्री भी होंगे शामिल
यूपी की योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महिला कल्याण मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति सतीश  चंद्र शर्मा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह जी के साथ ही कई अन्य मंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा कहीं दूसरे राज्यों के मंत्री और तमाम दूसरे नेता भी शादी समारोह में शामिल होंगे. 

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और प्रयागराज शहर में लगातार दो बार मेयर रही अभिलाषा गुप्ता नंदी के बेटे अभिषेक गुप्ता की शादी 11 जुलाई को कृष्णिका के साथ हुई थी. शादी समारोह कश्मीर के श्रीनगर में डल झील की वादियों में आयोजित किया गया था. पिछले हफ्ते मुंबई में हुई उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे की शादी के बाद योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे की शादी भी सुर्खियों में है.

Kanpur News: 'मुकदमा वापस लो तो छाती पर गोली पड़ेगी', बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता के घर की फायरिंग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget