एक्सप्लोरर

कुशीनगर में मुख्यमंत्री की मंडलीय समीक्षा, लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर में मंडलीय समीक्षा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का निरिक्षण किया। साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने तीन अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया।

कुशीनगर, एबीपी गंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर पहुंचने के बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंच गए। सीएम के निरीक्षण की संभावना को देखते हुए जिला अस्पताल में पहले से इंतजाम किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल के ए ई आई एस वार्ड में पहुंचे जहां भर्ती मरीजों से बातचीत की। सीएम ने मरीज के परिजनों से अस्पताल में मिला रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री जेई पीड़ित बच्चों के लिए बने आईसीयू वार्ड पहुंचे जहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेने के बाद वार्ड में भर्ती मासूम बच्चों के परिजनों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सीएम को जेई प्रभावित बच्चों के लिए बने वार्ड में हुए कार्य का लोकार्पण कराना चाह रहा था लेकिन सीएम ने पहले जिला अस्पताल में बने एईआईएस वार्ड में चलने की बात कही इसके बाद अधिकारी संबंधित वार्ड की ओर दौड़ पड़े।

अस्पताल परिसर में पैदल चल रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जगह मिट्टी का ढेर देखकर अधिकारियों से पूछा कि ये क्या है, इसपर कोई अधिकारी जवाब नहीं दे पाया। इतना ही नहीं सीएम जिस वार्ड में निरीक्षण कर रहे थे, उसके बगल के वार्ड में एक बेड पर दो दो मरीजों का इलाज चल रहा था।

सीएम ने आईसीयू की नई यूनिट का लोकार्पण भी किया। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक करने कलेक्ट्रेट सभागार में चले गए। बैठक में सीएम ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

कुशीनगर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर पहुंचे। बैठक से पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस बैठक में कुशीनगर, महराजगंज तथा देवरिया जनपद के अधिकारी मौजूद थे। लगभग साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में विकास की सभी बिंदुओं पर योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से बात की। कुशीनगर को किस तरह से व्यावसायिक हब बनाया जाय इसको लेकर भी सीएम योगी ने अधिकारियों से बात की। बिजली आपूर्ति में लापरवाही को लेकर विभाग के पडरौना उपखण्ड के इंजीनियर, सेवरही उपखण्ड के इंजीनियर को लखनऊ ऑफिस से अटैच करने का आदेश दे दिया।

साथ ही महराजगंज जनपद के एसडीएम सदर के खिलाफ चल रहे वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए डीएम महराजगंज को उनको किसी दूसरे तहसील में स्थानांतरित करने का आदेश दे दिया। इसको लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जनपद के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ कुशीनगर व देवरिया जनपद के दोनों सांसद व विधायक मौजूद रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुये कहा कि कुशीनगर में इंटरनेशनल टूरिजम को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। जिले में कई ऐसी जगह हैं जिसपर हम कार्य कर सकते हैं। बौद्ध टूरिजम को विकसित कर हम अपनी इकोनामी को एक नई गति दे सकते हैं। यह हमारे नौजवानों को रोजगार और नौकरी देगा। जिन लोगों ने अपने कार्यों में लापरवाही बरती है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

संचारी रोग नियंत्रण के लिए किये गये प्रयास सराहनीय है विकास से संबंधित तीन जिलों की समीक्षा बैठक की गई। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के साथ-साथ सिविल टर्मिनल बनवाने की कार्रवाई शुरू की गयी है। बिजली कटौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से थोड़ी समस्या आती है। उसको ठीक करा लिया जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget