एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, CM धामी ने JCB पर चढ़कर लिया हालात का जायजा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बारिश से हुई तबाही का जायजा लिया. इस दौरान वो कई जगहों पर जेसीबी पर बैठकर तमाम इलाकों का निरीक्षण करते हुए नजर आए.

CM Pushkar Singh Dhami Inspection Rain Affected Area: उत्तराखंड में हुई भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर तबाही का मंजर देखने को मिला है. देहरादून में देर रात करीब 2.45 मिनट पर बादल फटने (Dehradun Cloudburst) से जबरदस्त नुकसान हुआ. कई घरों को इससे क्षति पहुंची है. जगह-जगह पानी का सैलाब देखने को मिल रहा है. बारिश की वजह से खराब हुए हालात का जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो चर्चा का विषय बन गई, सीएम धामी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने और हालात का जायजा लेने के लिए खुद जेसीबी में बैठे हुए नजर आए. 

जेसीबी पर चढ़कर बारिश की तबाही का जायजा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में रायपुर क्षेत्र सरखेत गांव पहुंचे. हालात का जायजा लेने के लिए वो खुद जेसीबी में बैठ गए और उन्होंने इस इलाके में  बारिश और बादल फटने हुए नुकसान का जायजा लिया. इस इलाके में बारिश से इतना बुरा हाल हो गया कि वहां तक कार से जाना मुश्किल हो गया था जिसके बाद धामी खुद ही जेसीबी पर सवार हो गए और पीड़ितों का हालचाल जाना. 

सीएम धामी के साथ इस दौरान राज्य आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी दिखाई दिए. मुख्यमंत्री ने कई जगहों पर जेसीबी में तो कई बार पैदल ही पूरे इलाके का जायदा लेते हुए नजर आए. सीएम ने देहरादून सहित गढ़वाल संभाग में भारी बारिश के बाद हुई तबाही को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया. 

Lucknow News: लखनऊ के शकुंतला यूनिवर्सिटी में नियुक्ति में हुई धांधली पर VC के खिलाफ FIR, छह शिक्षक बर्खास्त

सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि NDRF एवं SDRF की टीम पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. आपदा कंट्रोल रूम भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है जिसकी जानकारी मैं भी व्यक्तिगत रूप से समय-समय पर ले रहा हूं.  उन्होंने कहा कि कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था किए जाने निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही क्षेत्रवासियों के आवागमन के लिए अवरुद्ध मार्गों को यथाशीघ्र खोलने ही वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है.  

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: यूपी में OBC मतदाताओं पर बीजेपी का फोकस, अब योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget