एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: UCC पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा- 'जल्द ही राज्य में लागू होगा समान नागरिक बिल'

Uniform Civil Code: अब सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ब्लूप्रिंट तैयार है. उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट में पति-पत्नी दोनों को तलाक के समान आधिकार दिए जाएंगे.

CM Pushkar Dhami on Uniform Civil Code: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति गरमा सकती है. दरअसल समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर सीएम धामी का बयान आया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके समान नागरिक संहिता लाने का हमारा संकल्प है. जब हमें यूसीसी ड्राफ्ट मिल जाएगा, तो हम इस प्रक्रिया को इस साल आगे बढ़ाएंगे. हम समान नागरिक बिल को राज्य में जल्द से जल्द लागू करेंगे.
 
खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने UCC पर बोलते हुए कहा कि यूसीसी के बारे में हमारा संकल्प है कि हम इसे जल्द लाएंगे. सीएम ने कहा कि यह हमारे चुनावी मैनिफेस्टो में भी था तो हमें जिस काम के लिए जनता ने चुना है हम अपने वादों को पूरा करेंगे और हम जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक बिल को लाएंगे. बता दें कि पिछले दिनों सीएम ने कहा था कि देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून जल्द लागू किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सरकार ने यूसीसी का मसौदा तैयार कर लिया है. बता दें कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए मार्च 2022 में कमेटी बनाई थी. इस कमेटी ने आम लोगों से उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे थे.

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ब्लूप्रिंट तैयार

अब सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ब्लूप्रिंट तैयार है. उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट में पति-पत्नी दोनों को तलाक के समान आधिकार दिए जाएंगे. तलाक का जो ग्राउंड पति के लिए लागू होगा, वही पत्री के लिए भी लागू होगा. बता दें कि फिलहाल पर्सनल लॉ के तहत पति और पत्नी के पास तलाक के अलग अलग ग्राउंड हैं.

जानकारी के अनुसार इस बिल में लिव इन रिलेशनशिप का डिक्लेरेशन जरूरी होगा, ये एक सेल्फ डिक्लेरेशन की तरह होगा जिसका एक वैधानिक फॉर्मेट होगा. बताया जा रहा है कि ड्राफ्ट में नौकरीशुदा बेटे की मौत पर पत्नी को मिलने वाले मुआवजे में वृद्ध माता-पिता के भरण पोषण की जिम्मेदारी की बात कही गई है. 

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023: यूपी के इस गांव में सदियों से रक्षाबंधन नहीं मना रहे हैं लोग, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान
अमरोहाः साले पर निकाला पत्नी से झगड़े का गुस्सा, जीजा ने चाकू से किए वार
अमरोहाः साले पर निकाला पत्नी से झगड़े का गुस्सा, जीजा ने चाकू से किए वार
योगी सरकार का बड़ा फैसला, गुमशुदा बच्चों की वापसी के बाद सरकार रखेगी ख्याल
योगी सरकार का बड़ा फैसला, गुमशुदा बच्चों की वापसी के बाद सरकार रखेगी ख्याल

वीडियोज

SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: कठघरे में ज्ञानेश NDA में कैसे 'मतभेद'?
Sandeep Chaudhary: 'बिहार में कब खत्म होगा ‘जंगलराज’? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | CM Samrat
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget