एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम धामी ने 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने का रखा टारगेट, दिए ये निर्देश

Tehri News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जाए. इसके लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए.

Pushkar Singh Dhami Tehri Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने टिहरी (Tehri) के कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारी गांवों में जाकर चौपाल लगाएं और समय-समय पर वहां जाकर जन समस्याओं को सुनें और उनका मौके पर निदान करें. साथ ही तहसील दिवसों का रोस्टर बनाकर नियमित आयोजन किया जाए. सीएम धामी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जाए. इसके लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टिहरी में जी-20 की जिन दो बैठकों का आयोजन होना है. उस दौरान हम अपनी सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, जनपद के धार्मिक और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों और विशिष्ट कार्यों में से क्या प्रस्तुतीकरण दे सकते हैं, इसकी पूरी तैयारी की जाए. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को वैश्विक पटल पर लाने का यह हमारे पास सुनहरा मौका है. अपने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यह अच्छा अवसर है. लोकल टू ग्लोबल की दिशा में हम क्या कर सकते है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए.

2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने का रखा लक्ष्य
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2025 तक देवभूमि उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए जिले स्तर पर व्यापक रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया जाए. युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं. 2024 तक राज्य को क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है.  उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की खराब स्थिति पर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर आदि शक्ति धाम मोमेंटो का अनावरण किया. मिशन शतक के तहत मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं सीएम धामी ने यूकेसीडीपी के अन्तर्गत पोल्ट्री वैली योजना का शुभारंभ किया तो  25 ब्रायलर फार्म का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया गया. साथ ही जिले के 9 विकासखण्डों में प्रत्येक में एक-एक स्मार्ट विलेज की बनाने की योजना का भी मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ किया गया. 

यह भी पढ़ें:-

PM मोदी बोले- कभी लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता था यूपी, अब तेजी से कर रहा तरक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget