एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- 'अग्निपथ योजना का विरोध नहीं कर रहे युवा, उन्हें बहकाया जा रहा'

Uttarakhand News: सीएम धामी ने कहा कि अगर आप अग्निपथ योजना का विरोध सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह पीएम मोदी द्वारा लाया जा रहा है तो आपको इस मानसिकता को बदलनी होगी.

Pushkar Singh Dhami Latest News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में पूर्व सैनिकों से बातचीत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना से भरा है. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2014 से लेकर अबतक  पीएम मोदी के सभी फैसले राष्ट्रहित में लिए गए हैं. इसके साथ ही सीएम धामी ने अग्निपथ योजना को लेकर भी बड़ा बयान दिया. 

सीएम धामी ने कहा कि अगर आप इस योजना का विरोध सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह पीएम मोदी द्वारा लाया जा रहा है, या यह इस सरकार द्वारा किया जा रहा है तो आपको इस मानसिकता को बदलनी होगी. कुछ लोग अपना राजनीतिक स्वार्थ, अपनी ही पार्टी के हित देख रहे हैं. वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वे हमारे देश के साथ नहीं बल्कि दुश्मन देशों के साथ हैं. आप सुझाव दे सकते हैं लेकिन सिर्फ इसके लिए इसका विरोध करना सही नहीं है. 

सीएम धामी बोले- युवाओं को गुमराह किया जा रहा है

सीएम धामी ने आगे कहा,  'युवाओं को गुमराह किया जा रहा है और गलत दिशा में ले जाया जा रहा है. हम भाग्यशाली हैं कि सशस्त्र बलों ने हमेशा समाज की ढाल के रूप में काम किया है. उन्होंने देश की ढाल के रूप में काम किया है. देहरादून में पूर्व सैनिकों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गणेश जोशी (उत्तराखंड के मंत्री) कह रहे थे कि आम युवा इस योजना के विरोध में नहीं आए. जो यहां राजनीतिक रूप से लाए गए थे या जिन्हें गुमराह किया गया था, वे ही इस योजना का विरोध कर रहे हैं जो कहीं से भी ठीक नहीं है.

अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी में प्राथमिकता

अग्निपथ योजना को लेकर सीएम धामी ने कहा कि 75 फीसदी अग्निवीर जिन्हें सशस्त्र बलों से 4 साल की सेवा के बाद मुक्त किया जाएगा उन्हें उत्तराखंड की सरकार नौकरियों में प्राथमिकता देगी. इन युवाओं को उत्तराखंड पुलिस, आपदा प्रबंधन और राज्य के चार धाम प्रबंधन में शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही धामी ने इस योजना के लिए पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ को धन्यवाद दिया और कहा कि इसकी वजह से युवाओं को सशस्त्र बलों के लिए काम करने का अवसर मिलेगा. अग्निवीरों की 4 साल की सेवा के बाद, हम सभी सरकारी विभागों में उन्हें प्राथमिकता देंगे. 

ये भी पढ़ें-

Hardoi News: हरदोई में बंदरों से परेशान है खाकी, पुलिस की टोपी उठा ले गया एक बंदर, वीडियो हुआ वायरल

Rampur By-Poll: रामपुर की जनसभा में 'नमक' का जिक्र करते हुए आजम खान ने BJP पर कसा तंज, किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget