एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'हम UCC की बात कर रहे हैं और कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ की'- सीएम पुष्कर सिंह धामी

Lok Sabha Elections 2024: सीएम धामी ने कहा, एक तरफ पीएम मोदी और बीजेपी कहती है कि पूरे देश के लिए ही समान नागरिक कानून लाना चाहिए तो वहीं कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात कर रही है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को विपक्षी दलों पर हमला किया. सीएम धामी ने बागेश्वर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आपसे समान नागरिक संहिता का वादा किया था लेकिन विपक्ष के लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ लाने की बात कर रहे हैं. 

सीएम धामी ने कहा, हमने आपसे वादा किया था कि हम समान नागरिक संहिता लाएंगे... बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का विधेयक पारित कर दिया है... हम एक तरफ देश में समान नागरिक संहिता की बात कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात कर रही है...

समान नागरिक संहिता को लेकर हमला
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी कहती है कि पूरे देश के लिए ही समान नागरिक कानून लाना चाहिए चाहे वो किसी जाति, पंथ, संप्रदाय के हों सबके लिए देश में एक ही कानून हो और ये कहते हैं कि मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू होना चाहिए. सीएम धामी ने लोगों से पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि देश में ऐसा हो. 

सीएम धामी ने इससे पहले दावा किया कि उत्तराखंड का चुनावी माहौल जोश और जुनून से भर चुका है. लोग अब 19 तारीख की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हमारे कार्यक्रम यथावत चलते रहेंगे. प्रचार तेज गति से चलता रहेगा. पूरे प्रदेश का माहौल 'मोदीमय' है और सभी लोग इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए मत देंगे. हम पिछले चार महीनों से लगातार काम कर रहे हैं. पार्टी मुझे जहां भी ज़िम्मेदारी देगी. मैं वहां जाऊंगा.

सीएम धामी ने कहा, कांग्रेस अतिक्रमण के बहाने दुष्प्रचार कर रही है. हमें देश और देवभूमि से प्यार है. देवभूमि की बहुत सारी सरकारी जमीनों पर कब्जा है, हमने उसे हटाने की बात कही है. इसमें कहीं भी गरीबों या 100 सालों से बसे लोगों और छोटे व्यापारियों को हटाने की बात नहीं की गई है. ऐसे लोगों के प्रति हमेशा से हमारी सहानुभूति रही है.

Lok Sabha Election 2024: 'अखिलेश यादव के 3 यार... आजम खान, अतीक और मुख्तार अंसारी'- केशव प्रसाद मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर, बताया 'ढोंगी-पाखंडी व्यापारी'
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर, बताया 'ढोंगी-पाखंडी व्यापारी'
उत्तराखंड चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, 9 रैलियां करेंगे राहुल-प्रियंका
उत्तराखंड चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, 9 रैलियां करेंगे राहुल-प्रियंका
अयोध्या में 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा, रामनगरी में होगा भव्य दीपोत्सव
अयोध्या में 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा, रामनगरी में होगा भव्य दीपोत्सव
दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, लखनऊ में लगेगा दिव्य दीपावली मेला
दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, लखनऊ में लगेगा दिव्य दीपावली मेला

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget