एक्सप्लोरर

Uttarakhand Rain: भारी बारिश को लेकर अलर्ट के बाद सीएम धामी ने की अधिकारियों संग समीक्षा बैठक, जानें क्या दिए निर्देश

Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड में बारिश को लेकर रेड अलर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों संग स्थिति की समीक्षा की है. जिस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं.

Heavy Rain Allert in Uttarakhand: उत्तराखंड इन दिनों भारी बारिश और उसके कारण हो रही आपदा से जूझ रहा है. उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के कारण भूस्खलन होने से कई जगह पर सड़कें धंस गई हैं. वहीं कुछ जगहों पर मकानों के ऊपर मलबा गिरने से लोगों की मौत तक हो गई है. इस बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने अधिकारियों संग स्थिति की समीक्षा की है.

दरअसल, मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के सात जिलों में दो दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच भारी बारिश के कारण हुए नुकसान और बनी आपदा की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सीएम धामी ने वरिष्ठ अधिकारियों संग एक समीक्षा बैठक की है. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

प्रसाशन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

सीएम धामी ने टिहरी और पौड़ी के जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर जनपदों में हुए नुकसान की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखें और सभी सहयोगी संस्थाओं से निरन्तर समन्वय बनाये रखें.

दवाओं को स्टॉक करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपदों में खाद्यान्न से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ ही दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शासन के उच्चाधिकारियों और सचिव आपदा प्रबंधन को भी जिलाधिकारियों से निरन्तर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिए हैं.

बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की योजना

मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में बहुत लोग प्रभावित हुए हैं. कुछ लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है. काफी लोग बेघर हुए हैं. ऐसे लोगों के लिए जल्द ही एक योजना लाई जा रही है. जिसके जरिए बेघर हुए लोगों के पुनर्वास और रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी.

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया है, इस योजना के तहत उन बच्चों के लिए शिक्षा का प्रबंध किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में भारी बारिश के कारण एक हजार करोड़ से भी अधिक की परिसम्पति का प्रदेश को नुकसान हुआ है. 

यह भी पढ़ेंः 

Uttarakhand News: उत्तराखंड में रेरा पर 'रार' बरकरार, महापंचायत कर बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
Embed widget