एक्सप्लोरर

LPG Cylinder Price: एलपीजी गैस की कीमतों में कटौती पर बोले सीएम धामी- '33 करोड़ लोगों को मिलेगी राहत'

LPG Gas Price: मोदी सरकार के इस ऐलान के बाद प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये कम देने होंगे. पहले से हर सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है.

CM Dhami on LPG Gas Price: केंद्र सरकार ने रक्षा बंधन और ओनम के मौके पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती की है. साथ ही, सरकार ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये सस्ता सिलेंडर देने का फैसला किया है. मोदी सरकार के इस कदम को 33 करोड़ घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं केंद्र सरकार के इस कदम के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी की तारीख की है. ट्विटर पर अपने ट्विट में सीएम ने लिखा है कि उत्तराखंड के लोगों की ओर से, मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. इससे 33 करोड़ लोगों को राहत मिलेगी.

कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला 
पीएम नरेंद्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम घटाने पर फैसला हुआ.  इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को 200 रुपये सस्ते में एलपीजी सिलेंडर देने का फैसला लिया है. सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 2022-23 में 7680 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. वहीं सरकार ने 75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन भी देने का फैसला किया है. मोदी सरकार के इस फैसले के बाद उज्जवला योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी.

पीएम उज्जवला लाभार्थियों को 400 रुपये सस्ता मिलेगा सिलेंडर 
मोदी सरकार के इस ऐलान के बाद प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये कम देने होंगे. हालांकि इन लोगों को पहले से हर सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है. अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस कटौती के बाद पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर 400 रुपये सस्ता मिलेगा. बता दें कि अगले साल लोकसभा के चुनाव होने हैं.

इसलिए सरकार के इस कदम को लोग चुनावी घोषणा के तौर पर देख रहे हैं. इसके पहले पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से कहा था कि सरकार जल्द ही आम लोगों को महंगाई से राहत देने जा रही है. माना जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का फैसला उन्हीं फैसलों में से एक है. बता दें कि इस साल में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें:

Ghosi Bypoll 2023: वोटिंग से पहले BJP पर बरसे अखिलेश, पूछा- 'डबल इंजन की सरकार ने किसी की आय दोगुनी की हो तो बताओ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget