एक्सप्लोरर

हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैक्टर से पहुंचे CM धामी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

Haridwar News: सीएम धामी ने प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में हर नागरिक के साथ खड़ी है. किसी को भी मदद से वंचित नहीं छोड़ा जाएगा.

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति से कई जिले प्रभावित हैं. इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र का दौरा किया. खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पानी से घिरे गांवों तक पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और भरोसा दिलाया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है.

सीएम धामी ने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा, भोजन, दवा और सुरक्षित आवास की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसानों को हुई फसल क्षति का तुरंत सर्वे किया जाए और मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए.

संकट की घड़ी में हर नागरिक के साथ खड़ी है सरकार- सीएम धामी

सीएम धामी ने प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में हर नागरिक के साथ खड़ी है. किसी को भी मदद से वंचित नहीं छोड़ा जाएगा और राहत कार्य दिन-रात जारी रहेंगे. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गांवों में जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, टूटे पुल और पानी से घिरे घरों की स्थिति देखी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में पर्याप्त भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और स्वच्छता की व्यवस्था होनी चाहिए. जरूरत पड़ने पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाएं ताकि लोगों को तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें.

विधायक प्रदीप बत्रा भी सीएम धामी के साथ रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के इस दौरे से स्थानीय लोगों में एक सकारात्मक संदेश गया है. ग्रामीणों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री का खुद गांवों तक पहुंचना उनके लिए हिम्मत बढ़ाने वाला कदम है. लोगों ने सरकार की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की. इस मौके पर लक्सर के विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget