एक्सप्लोरर

अलीगढ़ के 103 परिवारों को मिली राहत, योगी सरकार ने भेजे 561 करोड़ से ज्यादा

Aligarh News:अलीगढ़ जनपद के 103 चयनित लाभार्थी परिवारों को कुल 4 करोड़ 94 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है. इसके लिए जिले की सभी तहसीलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की श्रृंखला में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना" के अंतर्गत राज्य के 11,690 प्रभावित कृषक परिवारों को 561.86 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का ऑनलाइन अंतरण किया. जिसमें अलीगढ़ जनपद के भी 103 परिवार शामिल रहे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर की. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में 1,184 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की किसान केंद्रित सोच और संवेदनशीलता का परिचायक है. प्रदेश सरकार हर उस किसान के परिवार के साथ खड़ी है, जो किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है. सरकार का उद्देश्य है कि ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों को त्वरित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने जीवन को दोबारा व्यवस्थित कर सकें.

अलीगढ़ के 103 कृषक परिवारों को मिली राहत राशि

मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस पहल के अंतर्गत अलीगढ़ जनपद के 103 चयनित लाभार्थी परिवारों को कुल 4 करोड़ 94 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है. इसके लिए जिले की सभी तहसीलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया.

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रदेश सरकार की उन योजनाओं में से है, जो जरूरतमंदों तक सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य करती हैं. उन्होंने बताया कि अब तक जिले में इस योजना के अंतर्गत 1,483 प्रभावित परिवारों को कुल 72.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है. डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि जिन पात्र परिवारों के दावे अब तक लंबित हैं, उन्हें शीघ्रता से निस्तारित कर शासन को भेजा जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रह जाए. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कृषक की मृत्यु अथवा दिव्यांगता की स्थिति में 1.25 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

विभिन्न तहसीलों में लाभार्थियों को मिली सहायता

एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तहसीलवार लाभार्थियों को निम्नानुसार सहायता राशि दी गई है:

तहसील कोल: 26 लाभार्थियों को 1.26 करोड़ रुपये

तहसील अतरौली: 35 लाभार्थियों को 1.65 करोड़ रुपये

तहसील खैर: 13 लाभार्थियों को 61 लाख रुपये

तहसील इगलास: 18 लाभार्थियों को 87.50 लाख रुपये

तहसील गभाना: 11 लाभार्थियों को 55 लाख रुपये

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और भावुक अपील

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी लाभार्थियों से आग्रह किया कि वह इस धनराशि का उपयोग पूरी समझदारी और जिम्मेदारी के साथ करें. उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना उन परिवारों के लिए संजीवनी समान है, जो अपने मुखिया को किसी दुर्घटना में खो चुके हैं.

कार्यक्रम में उपस्थित एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा अब कृषकों के साथ-साथ खेतिहर मजदूर, बटाईदार किसान और सर्पदंश या नदी में डूबने जैसी दुर्घटनाओं से मृत व्यक्तियों के परिजनों को भी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है. यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget