एक्सप्लोरर

'भूमि अतिक्रमण करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई', CM धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

CM Dhami News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. कानून बिगड़ाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ऐसे सरकारी कार्मिक जो अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की प्रक्रिया शुरू की जाए. इसके अलावा, राज्य में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निजी संपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न अपराधों में शामिल और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक सघन अभियान चलाया जाए.

भूमि अतिक्रमण करने वालों सख्त कार्रवाई हो- सीएम धामी
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि अतिक्रमण करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएं.

उन्होंने कहा, "कई मामलों में लोग निजी भूमि पर भी अवैध कब्जा कर रहे हैं, ऐसे मामलों को भी गंभीरता से लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. त्योहारी सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी और बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया.

उत्तराखंड ड्रग्स फ्री स्टेट हो- सीएम धामी
उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री स्टेट बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया कि राज्य के सीमावर्ती इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए, जिससे नशे के कारोबार को पूरी तरह रोका जा सके.

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को यह भी निर्देश दिए कि एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत अपराधियों की सूची तैयार की जाए और जो लोग नशे के अवैध कारोबार में लिप्त हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने राज्य में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए डीजीपी को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैफिक जाम से लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो.

प्रदेश का युवा आत्मनिर्भर बने- सीएम धामी
इसके अलावा, पुलिस को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं. उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, बार्बर (नाई), प्लंबर आदि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए और उनका कौशल विकास किया जाए.

बैठक में सीएम धामी ने क्या बोला? 
इस उच्च स्तरीय बैठक में उत्तराखंड पुलिस प्रमुख (DGP) श्री दीपम सेठ, सचिव गृह श्री शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) श्री ए.पी. अंशुमान, और एमडीडीए (MDDA) के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार, अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई, नशा मुक्त उत्तराखंड, मिलावटखोरी और बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, येलो अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget