एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में कई जगह बादल फटने से भारी तबाही, मां-बेटी की मौत... कई लापता

उत्तराखंड के कई इलाकों में बीती रात बादल फटा है। बादल फटने के कारण मलबा आ गया। मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई।

देहरादून, एबीपी गंगा। प्रदेश के गढ़वाल क्षेत्र में बीती रात कई जगहों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने और भारी बारिश के कारण मां-बेटी की मौत हो गई जबकि कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दर्जनों मकानों, दुकानों, मार्गों और खेतों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बड़ी संख्या में मवेशी बह गये।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के थराली क्षेत्र में गुरुवार देर रात बादल फटने से तलोर और फल्दिया सहित आधा दर्जन गांवों में पानी के साथ भारी मलबा आ गया। मलबे में दबकर महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। फल्दिया गांव की पुष्पा देवी (29) और उसकी पांच वर्षीया पुत्री ज्योति के मलबे में दब गई थी। इसके अलावा, इन गांवों में कई मवेशियों के भी मरने की सूचना है। यहां कई सड़क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए तथा खेतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

एसडीआरएफ, पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिये मौके पर पहुंच गये हैं। क्षेत्र के 10—12 परिवारों को पास ही के स्कूलों की इमारतों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

टिहरी में भी फटा बादल टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में बादल फटने से ठेला और थारती गांवों में भारी क्षति पहुंची। थारती में एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में सामने आई एक दूसरी घटना में बादल फटने से एक गदेरे में बाढ़ आ गयी जिससे खेत और गांवों के मकान क्षतिग्रस्त हो गये। दर्जनों मवेशियों के भी इस दौरान बहने की खबर है।

वहीं, रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में भी बादल फटने से कुछ दुकानों तथा मकानों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में टीमें भेज दी गयी हैं और वहां राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'600 साल पुरानी...', उज्जैन मस्जिद मामले पर पर बोले शहाबुद्दीन रजवी
'600 साल पुरानी...', उज्जैन मस्जिद मामले पर पर बोले शहाबुद्दीन रजवी
महोबा में खाद के लिए किसानों का हंगामा, कुलपहाड़ मार्ग पर लगाया जाम
महोबा में खाद के लिए किसानों का हंगामा, कुलपहाड़ मार्ग पर लगाया जाम
सपा इन्हें भेजेगी विधान परिषद, अखिलेश ने किया MLC उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
सपा इन्हें भेजेगी विधान परिषद, अखिलेश ने किया MLC उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
Ujjain Masjid Live: उज्जैन में शाही मस्जिद मामले में शहर काजी के घर के बाहर पथराव, एक्शन में फोर्स
Live: उज्जैन में शाही मस्जिद मामले में शहर काजी के घर के बाहर पथराव, एक्शन में फोर्स
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget