एक्सप्लोरर

Gorakhpur: एडीजी के नेतृत्व में खाकी का श्रमदान, पुलवामा के शहीदों को किया नमन

गोरखपुर में पुलिस और जनता के बीच संवाद के लिये रामगढ़ताल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया. एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है.

गोरखपुर: जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गोरखपुर के रामगढ़ताल के पास खाकीधारियों ने सफाई अभियान चलाया. यहां पर सोशल वर्क के माध्‍यम से पुलिस को जनता के बीच सहज और सरल बनाने के लिए इसका आयोजन किया गया. पद संभालते ही, अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार के नेतृत्‍व में नारी शक्ति ने श्रमदान किया. जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत रामगढ़ ताल से श्रमदान का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो आगे भी जारी रहेगा. इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने 14 फरवरी को पुलवामा शहीदों को नमन भी किया.

स्वच्छता मिशन के आगे बढ़ाने का कार्यक्रम

नवागत अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार नारी शक्ति के द्वारा जल शक्ति रामगढ़ताल नौकायन के आसपास श्रमदान महिला आरक्षियों ने श्रमदान किया. एडीजी अखिल कुमार के साथ आईजी/डीआईजी राजेश डी. मोदक राव और अन्‍य अधिकारियों के साथ 108 महिला रिक्रूट जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने के उद्देश्‍य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यभार ग्रहण करने के पहले दिन स्वच्छता का अभियान चलाकर रामगढ़ ताल नौकायान से श्रमदान अभियान का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि, यहां गोरखपुर में आज शुरुआत की है. दो से तीन मिशन को आगे बढ़ाना है. पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़े. उन्‍होंने कहा कि पुलिस सिविक एक्‍शन भी साथ में करे. वे फोर्स को संदेश देना चाह रहे हैं कि श्रमदान करके जनता के साथ संवाद स्‍थापित किया जा सके.

रामगढ़ताल पर कचरा

गोरखपुर का रामगढ़ताल बहुत ही महत्वपूर्ण स्‍थान है. जल जीवन मिशन और स्‍वच्‍छ भारत अभियान को आगे बढ़ाना है. नारी शक्ति का इस कार्य में प्रयोग किया गया है. ट्रेनी महिला आरक्षी यानी नारी शक्ति और जलशक्ति को जोड़कर हमने आज यहां पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की है. उन्‍होंने कहा कि यहां आते समय रास्‍ते में लोगों के द्वारा फेंके गए कचरों को देखा.

शहर को रखना होगा स्वच्छ 

गोरखपुर के लोगों को इस शहर को स्‍वच्‍छ रखना होगा. ये उनका अपना शहर है. इसके लिए लोगों में जागरूकता लानी जरूरी है. जल के स्रोतों को सुरक्षित और संरक्षित रखना है. जल है, तो जीवन है. जल दूषित हुआ, तो आगे आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत परेशानी होगी. उन्‍होंने कहा कि इस तरह के अभियान हम करते रहेंगे. लोगों को हम आह्वान करेंगे, कि वे हमारे साथ आएं और जुड़े. जिसके पास भी कोई राय हो कि इसमें हम कुछ नया कर सकते हैं, वे हमारे साथ आएं और हम इस शहर को स्‍वस्‍थ बनाएं. इस संदेश को आगे बढ़ाएं.

पुलिस और जनता के बीच संवाद

पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ाने के लिए जनता के साथ मिलकर सामाजिक कार्य करना जरूरी है. जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री के मिशन के तहत प्रदेश सरकार भी इसके प्रति तरह तरह के अभियान चला रही है. स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के तहत जनता से संवाद के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत जनता को जागरूक किया जा रहा है. साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें.

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक राजेश डी मोडक राव, पुलिस अधीक्षक नगर/ कार्यवाहक एसएसपी सोनम कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ कैम्पियरगंज राहुल भाटी, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, सीओ ट्रैफिक नीतेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक उमेश दुबे, आरडीसी प्रभारी अजय कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी अंजनी कुमार यादव सहित आरटीसी और लाइन के स्टाफ़ अन्य मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें.

अंबेडकर महासभा ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिये चांदी की ईंट दान की, अबतक 4 कुंटल से ज्यादा आया सोना-चांदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget