एक्सप्लोरर

Kaushambi News: चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं, एक की मौत तीन की हालत गंभीर

Kaushambi News: कौशांबी में प्रधानी चुनाव को लेकर चली आ रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर गोलियां चलीं. यही नहीं, इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है.

Clash in Kaushambi: यूपी के कौशांबी में चुनावी अदावत में एक गांव में दो पक्षों के बीच गोली चल गई. गोली लगने से चार लोग घायल हो गए. घायल अवस्था में परिजन सभी लोगों को सरायअकिल थाना ले गए. पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी. इसके अलावा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. तीनों घायलों का इलाज चल रहा है.

आए दिन होता था विवाद

सरायअकिल थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर चक पिनहा गांव के इनायतउल्लाह का प्रधानपति महफूज आलम से चुनावी रंजिश चल रही थी. इसी बात को लेकर आए दिन दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहता था. शनिवार की सुबह भी इनायत उल्ला से महफूज आलम का विवाद हो गया था. उसको लेकर इनायतउल्लाह ने सरायअकिल कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसे लेकर गांव में तनातनी का माहौल हो गया था. रात तकरीबन 9 बजे फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. दोनों पक्षों में कई राउंड गोलियां भी चली. गोली लगने से गांव के खलील अहमद, शकील अहमद, एकतार अहमद व इकबाल खान घायल हो गए.

इलाज के दौरान एक की मौत 

गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत का माहौल हो गया. परिजन घायलों को लेकर सरायअकिल थाना पहुंचे. यहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन हालत गंभीर देख सभी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान खलील अहमद की मौत हो गई. उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गांव में शांति का माहौल कायम रहे, इसके लिए फोर्स भी तैनात कर दी गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है. घायल तीन लोगों का इलाज चल रहा है. एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया, कि सरायअकिल के मिनहाजपुर चक पिनहा गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद था. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए. कई राउंड गोली भी चली. चार लोग गंभीर घायल हो गए थे. इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चलेगी.

ये भी पढ़ें.

Allahabad University Assistant Professor Job: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने असिसटेंट प्रोफेसर भर्ती के आवेदन की अंतिम डेट बढ़ाई, नेट पास अभ्यार्थी भी कर सकते हैं अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget