एक्सप्लोरर

Hapur News: पटाखे जलाने पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद दो पक्षों में चली गोलियां, एक घायल

हापुड़ के एक इलाके में बीती रात पटाखा छोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान एक शख्स ने गोली चला दी. गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है. फिलहाल कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

हापुड़ (Hapur) के पिलखुवा थाना इलाके में बीती रात पटाखे जलाने को लेकर जमकर बवाल हुआ. इस दौरान दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग पत्थर फेंकने लगे. इसके बाद गोली भी चली. गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तनाव देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

मामूली विवाद के बाद गोलीबारी की ये घटना रघुनाथपुरा गांव में हुई है. बताया जा रहा है कि ये विवाद बच्चों द्वारा पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ था. बच्चों का विवाद उनके परिजनों तक पहुंच गया. कुछ ही देर में दो पक्ष एक दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे. इसके बाद फायरिंग भी शुरू हो गई. गोलीबारी में लोकेंद्र नाम का शख्स घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया है. 
वही, मामले की सूचना मिलते ही पिलखुवा थाना पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले को किसी तरह शांत कराया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए गए आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकेंद्र और नरेश नाम के दो युवकों के बीच पटाखे को लेकर विवाद हो गया था. मारपीट के बाद नरेश ने गोली चला दी. गोली लगने से लोकेंद्र घायल हो गया.

ये भी पढ़ें:

PM Modi in Kedarnath: पलायन पर भी बोले पीएम मोदी- कहा, 'अब पहाड़ के काम आएगा यहां का पानी और जवानी'

UP Election 2022: केवल यूपी में ही महिलाओं को रिझा रही है कांग्रेस, लेकिन उत्तराखंड और पंजाब में क्यों नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget