एक्सप्लोरर

संभल: श्मशान घाट में भिड़ गए दो पक्ष, चिता की लकड़ियों से की मारपीट, जानें पूरा मामला

जसपाल के परिवार के सदस्यों ने उसकी पत्नी और ससुरालवालों को उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. हालात तब और बिगड़ गए जब ससुराल वालों और उनके रिश्तेदारों को श्मशान घाट में जाने से रोक दिया गया.

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है. यहां युवक के अंतिम संस्कार में आए दो पक्ष श्मशान घाट पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए और चिता पर रखी लकड़ियां उठाकर आपस में लड़ने लगे. पुलिस की मौजूदगी में यह लड़ाई हुई और कई लोग घायल हो गए.

ये घटना सिहावली गांव में गुरुवार को हुई. दरअसल, यहां रहने वाले 25 वर्षीय जसपाल नाम के शख्स ने आत्महत्या कर ली थी. जसपाल का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा था. झगड़ा तब शुरू हुआ जब जसपाल के परिवार के सदस्यों ने उसकी पत्नी और ससुरालवालों को उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. हालात तब और बिगड़ गए जब ससुराल वालों और उनके रिश्तेदारों को श्मशान घाट में जाने से रोक दिया गया.

मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करने और मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन जसपाल के परिवार के कुछ सदस्यों ने चिता जलाई. इससे दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए और उन्होंने आग की लपटों को बुझाने की कोशिश की. कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच श्मशान घाट पर ही एक हिंसक झड़प होने लगी. हयातनगर एसएचओ, विद्युत गोयल के नेतृत्व में अतिरिक्त बल तुरंत मौके पर पहुंचा और श्मशान घाट पर जमा हुए 200 से अधिक लोगों को वापस भेज दिया. कड़ी सुरक्षा के बीच बाद में दाह संस्कार किया गया.

"जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी" सर्कल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा, "पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले का संज्ञान लेते हुए, धारा 147 (दंगा) और 269 (लापरवाही अधिनियम जिससे जीवन के लिए घातक बीमारी का संक्रमण फैलने की आशंका ) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. हम वीडियो क्लिप से आरोपियों की पहचान कर रहे हैं. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा."

पत्नी से चल रहा था जसपाल का विवाद सूत्रों ने बताया कि जसपाल ने लॉकडाउन के दौरान ज्योति से शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता अच्छा नहीं था. जसपाल सोमवार को पत्नी के साथ अपने ससुराल वालों से मिलने गया था. वहां उसका ससुरालवालों से झगड़ा हो गया उसके साले ने जसपाल के साथ बदतमीजी भी की. जसपाल घर लौट आया और बुधवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

ये भी पढ़ें:

रायबरेली: रोक के बावजूद तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, युवक को गोली लगी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

लखनऊ: मुसीबत में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी, सीबीआई ने इस मामले में दर्ज की दो FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget