एक्सप्लोरर

रायबरेली: रोक के बावजूद तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, युवक को गोली लगी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

यूपी के रायबरेली में हर्ष फायरिंग के चलते एक युवक की जान पर बन आई. यहां एक तिलक समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसके चलते ये घटना सामने आई.

रायबरेली: हर्ष फायरिंग से हो रही दुर्घटनाओं के चलते सरकार ने इस पर पूर्णतया रोक लगा रखी है. इतना ही नहीं, सख्त कार्रवाई के निर्देश स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिए गये हैं, बावजूद इसके हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. एक ताजा मामला सरेनी सराय थाना क्षेत्र के बिमौरा गांव का है, जहां एक तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई, जिसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. त्वरित कार्यवाही करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.

सरेनी थाना क्षेत्र के बिमौरा ग्राम में हनुमान सिंह के पुत्र सूरज सिंह का तिलकोत्सव समारोह चल रहा था. उसी दरमियान दोहरी गांव के रहने वाले राजा बख्स सिंह उर्फ कल्लू ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सराय बैरिहा खेड़ा के रहने वाले रिंकू को गोली लग गई, जैसे ही युवक को गोली लगी, वहां भगदड़ मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे. वहां उपस्थित लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचित किया और रिंकू को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा.

हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद इसका शौक अभी खत्म नहीं हो रहा है. हर्ष फायरिंग करने वाले शौकीनों को ना तो पुलिस का भय होता है और ना कानून का डर. इसके पहले हजारों कार्रवाई प्रदेश भर में हो चुकी हैं, जिसमें हर्ष फायरिंग वालों की गिरफ्तारी व उनके शस्त्र निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी की गई. इतना सब देखने सुनने के बाद भी हर्ष फायरिंग करने वाले मनबढ़ शौकीनों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. यही कारण था कि तिलकोत्सव समारोह में भी हर्ष फायरिंग को अंजाम दिया गया. जिसका परिणाम एक युवक को गोली लगी और पूरा समारोह जो खुशियों से चल रहा था गम में बदल गया. हालांकि जैसे ही हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने की सूचना सरेनी पुलिस को हुई तत्काल हर्ष फायरिंग करने वाले राजा बख्श सिंह उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया.

खतरे से बाहर युवक सरेनी से रेफर होकर एक व्यक्ति शीतल सिंह (28 वर्ष) यहां आया है, इसको फायर आर्म इंजरी है. इसका ट्रीटमेंट किया गया. घबराने की कोई बात नहीं है. प्राथमिक उपचार के बाद सर्जन को बुला लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget