एक्सप्लोरर

Ayodhya: ट्रैफिक पुलिस कर्मी और युवक के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल, इस वजह से हुआ विवाद

अयोध्या में ट्रैफिक पुलिस और एक युवक के बीच झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, सड़क में लगने वाले जाम को लेकर कहासुनी हुई और इसके बाद मारपीट शुरू हो गई.

अयोध्या: अयोध्या के हनुमानगढ़ी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और एक युवक के बीच सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई चौंक गया. पुलिस विभाग से तहकीकात से पता चला यह वीडियो आज का ही है. ट्रैफिक पुलिस से मारपीट करने वाले युवक का नाम अंगद निषाद है, जो अयोध्या का रहने वाला है. इसका भाई सेना में है और जम्मू कश्मीर में तैनात है. इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस कर्मी की गलती भी साफ साफ दिखाई दे रही है. मारपीट भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहले करता हुआ दिखाई देता है.

इस तरह शुरू हुआ विवाद

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब बलरामपुर जनपद से आया एक श्रद्धालु हनुमानगढ़ी चौराहे पर सड़क के किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने लगा. जिस पर ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे कर्मियों ने उसे वह गाड़ी ना खड़ी करने और हटाने को कहा. इसी के बाद अचानक साइकिल से जा रहे अंगद निषाद नाम के युवक ने हस्तक्षेप किया और उसके सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और उक्त युवक के बीच मारपीट शुरू हो गयी.

बड़ी गाड़ियों से अक्सर लगता है जाम

आपको बता दें कि, अयोध्या में हनुमानगढ़ी चौराहे समेत कई जगह पर आए दिन जाम लगा रहता है. एक तो सड़क किनारे दुकानदार सड़क पर ही गाड़ी पार्क कराते हैं. दूसरा पीएसी और अयोध्या की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों की बड़ी गाड़िया भी सड़क किनारे ही आकर खड़ी हो जाती हैं. इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. अयोध्या पुलिस भी महज खानापूर्ति कर मूकदर्शक की भूमिका निभाती है. यही कारण है कि, यातायात व्यवस्था को लेकर आये दिन विवाद खड़ा हो जाता है, लेकिन इस बार ट्रैफिक पुलिस और युवक के बीच हुई मारपीट ने इस विवाद को सतह पर ला दिया है. फिलहाल अयोध्या पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे विवाद पर अयोध्या पुलिस रटा रटाया जवाब दे रही है.

ये भी पढ़ें.

सात समंदर पार पहुंचा काशी की मेहंदी का रंग, न्यूयार्क-नार्वे से आ रही है डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget