एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: अवैध रेत खनन ने ली युवक की जान, नदी में नहाने के दौरान गड्ढे में फंसने से हुई मौत

Chitrakoot Police: अपर जिलाधिकारी ने अवैध खनन की बात को कबूल किया है. परिजनों की तहरीर पर बांदा के ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर सरधुवा थाने में दर्ज कर ली गई है.

Chitrakoot News: चित्रकूट जनपद में नदी नहाने गए युवक की बागे नदी में डूबने से मौत हो गई है. परिजनों ने बांदा के बालू पट्टे धारक पर अवैध खनन का आरोप लगया है. कार्रवाई करने की मांग को लेकर नदी किनारे युवक का शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया गया. वहीं बालू घाट किनारे खड़ी पोकलैंड मशीन पर अराजक तत्वों ने आग लगा दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Chitrakoot Police) और दमकल की गाड़ी ने मशीन में लगी आग पर काबू पा लिया है. परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला राजापुर तहसील के सरधुआ थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव का है जहां संदीप वर्मा नाम का युवक गांव के गड़ौली घाट पर नहाने के लिए सुबह गया हुआ था. तभी नदी के बीच में गहरे गड्ढे में फंस जाने की वजह से डूबकर उसकी मौत हो गयी है, जिसकी सूचना उनके परिजनों को मिली तो उनके परिजनों में कोहराम मच गया. पीड़ित परिजनों ने युवक के शव को नदी से निकालकर बांदा के बालू पट्टे धारक पर अवैध खनन का आरोप लगा कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा काटने लगे. परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बागे नदी के उस पार बांदा जिला पड़ता है, जो लोहरा खदान के नाम पर राशिद अली के नाम बालू खदान का पट्टा हुआ है. ठेकेदार के गुर्गों द्वारा बागे नदी में अपने सीमांकन से बाहर जाकर चित्रकूट के गड़ौली घाट की तरफ पोकलैंड मशीन के माध्यम से नदी की बीच जल धारा में अवैध खनन किया जिससे नदी में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. आज नदी में उनके बच्चे की गड्ढे में फंस जाने की वजह से डूब कर मौत हो गई है.

Lok Sabha Elections: अखिलेश यादव ने बताया 2024 में BJP को हराने का फॉर्मूला! सबसे अहम होगा इनका रोल

अपर जिलाधिकारी ने अवैध खनन की बात को कबूल किया
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी ठेकेदार सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दिया है. इस मामले में अपर जिलाधिकारी का कहना है कि नदी पर बांदा के पट्टे धारक द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है जिससे नदी की जलधारा चित्रकूट की तरफ से बहने लगी थी जिस पर कार्यवाही के लिए बांदा जनपद के जिला प्रशासन को पत्र लिखकर के शिकायत की गई थी, जिसके चलते आज अवैध खनन के चलते 1 बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. परिजनों की तहरीर पर बांदा के ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर सरधुवा थाने में दर्ज कर ली गई है. वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. वहीं अपर जिलाधिकारी ने अवैध खनन की बात को कबूल भी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget