एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: चित्रकूट में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर की छोटे भाई की हत्या

Chitrakoot News: दोनों भाईयों के बीच जमीन पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बड़े भाई और उसके बच्चों ने छोटे भाई पर लाठी डंडों से हमला कर दिया.

Chitrakoot News: यूपी के चित्रकूट में मामूली जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों में खूनी विवाद हो गया, जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस इस मामले की आगे की जांच में जुट गई है. 

सरधुआं थाना क्षेत्र के हरीसन पुरवा गांव में रहने वाले राजनारायण का जमीन को लेकर अपने छोटे भाई राजकरण से मिट्टी डालने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि ये खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसके बाद बड़े भाई राजनारायण और उसके बच्चों ने लाठी डंडों से छोटे भाई पर हमला बोल दिया. राजकरण को पिटता देख उसके परिवारवाले में पहुंच गए और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बड़े भाई के सिर पर तो जैसे खून सवार था, उसने हमला नहीं रोका और बुरी तरह पीटा, जिससे राजकरण समेत परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

इलाज के दौरान हुई मौत

इस मारपीट में राजकरण बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों ने पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखकर उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए हैं. 

मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. राजकरण की मौत के बाद पुलिस ने विवेचना में हत्या की धारा बढ़ाने की बात कही है. फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: मुरादाबाद सांसद ने पहलवानों को बताया देश का गौरव, बृजभूषण शरण सिंह पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Ghaziabad News: 2.25 लाख की लूट निकली फर्जी, मामा के पैसे हड़पने के लिए भांजे ने दोस्तों संग रची साजिश
गाजियाबाद में 2.25 लाख की लूट निकली फर्जी, मामा के पैसे हड़पने के लिए भांजे ने दोस्तों संग रची साजिश

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget