एक्सप्लोरर

UP News: चित्रकूट में दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए युवक की पीट-पीट कर हत्या, खेत में मिला शव

Chitrakoot Police: एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मौके से मोबाइल टावर डंप उठाया जाएगा. इसके माध्यम से हत्यारों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Chitrakoot Crime News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट (Chitrakoot) जनपद में शनिवार की रात दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी गई. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. इस मालमे में पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खेत में मिला युवक का शव
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के लौढिया गांव का है, जहां आलोक सिंह नाम का युवक शनिवार की रात अपने दोस्तो के साथ शराब पार्टी करने गया हुआ था. इसके बाद वह वापस नहीं आया. रविवार की सुबह गांव से ही कुछ दूरी पर उसका शव खेत किनारे पड़ा हुआ मिला. इसकी सूचना लोगों ने उसके परिजनों को दी. इसके बाद युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

उधारी को लेकर हुआ था विवाद
मृतक आलोक सिंह के परिजनों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था. वह अक्सर शराब पिया करता था. वह बाहर कमाने के लिए गया हुआ था. कुछ दिन ही पहले अपने गांव लौटा था. शनिवार की शाम आटा पिसाने के लिए 500 रुपये लेकर साइकिल से आटा रखने गया था. वहां से लौटते समय रास्ते में किसी दुकान पर उधारी को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद उसने घर आकर विवाद की बात बताई थी. इसके बाद अपनी पत्नी का मोबाइल फोन लेकर सामान लेने जाने के बहाने साइकिल से फिर से चला गया, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. 

ग्रामीणों ने परिजनों को दी सूचना
परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें कुछ ग्रामीणों ने उसके बेटे का शव पड़े होने की सूचना दी. इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो खेत किनारे ही उसकी साइकिल पड़ी थी. इसके कुछ ही दूरी पर उसका शव. उसके शव को देखकर ऐसे लग रहा है जैसे धारदार हथियार से उसके चेहरे और ​सिर पर वार किया गया हो. शव के पास से ही खून से लथपथ डंडा और लोहे का बड़ा कीला मिला हुआ है, जिससे उसकी हत्या की गई है. 

घटनास्थल पर पहुंचीं एसपी
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी वृंदा शुक्ला ने भी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचीं. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारियों को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं. एसपी ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी. उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया तो पता चला है कि युवक कल रात अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए गया हुआ था. शराब पीते समय आपस में कुछ विवाद हो गया होगा. इसी दौरान बांस के डंडे से वार कर हत्या कर दी गई है. मौके से कुछ शराब की बोतलें और हत्या में उपयुक्त डंडा बरामद हुआ है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में
एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा. इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के हिसाब से किन चीजों से युवक पर वार किया गया है, उसकी पुष्टि हो पाएगी. फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि मोबाइल टावर डंप उठाया जाएगा. इसके माध्यम से हत्यारों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023: लखनऊ में बीजेपी के 'चुनावी चक्रव्यूह' में फंसे विपक्षी दल, सपा-रालोद और कांग्रेस में की सेंधमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget