एक्सप्लोरर

China Pneumonia: भारत तक पहुंची चीन की रहस्यमयी बीमारी! उत्तराखंड में दो बच्चों में मिले इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण

China Pneumonia Case: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में दो बच्चों में चीन में फैले इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण देखे गए हैं. बच्चों के सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे गए हैं.

Uttarakhand China Pneumonia Case: उत्तराखंड में चीन में फैली बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद हर एक चीज पर बारीकी सी नजर रखी जा रही थी. इसी क्रम में उत्तराखंड के बागेश्वर में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण पाए गए हैं. इसको लेकर बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. 

चीन में तेजी से बच्चों में श्वास संबंधी संक्रमण फैल रहा है. हर रोज वहीं बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं. कोरोना के बाद अब चीन से सामने आई इस बीमारी को लेकर देश के लगभग सभी राज्य भी अलर्ट पर हैं. चीन में फैली माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लो को लेकर उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. अब अलर्ट के बाद बागेश्वर जिले में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण देखे गए हैं. दोनों के सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए हैं और जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. 

हल्द्वानी में जांच के लिए भेजे सैंपल

बागेश्वर में बुधवार के दिन जिला अस्पताल में दो बच्चों को लाया गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण की आशंका को देखते हुए डॉक्टर ने सैंपल सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में जांच के लिए भेजे हैं. जांच रिपोर्ट 4 से 5 दिन में आ जाएगी. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा कि यह वायरस वही है या फिर नहीं है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रहा है. 

अस्पतालों को दिए गए ये आदेश

बताया जा रहा है कि इस बीमारी के पांचवें स्टेज में ऑक्सीजन की जरूरत होती है. इसको लेकर प्रदेश भर के तमाम अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है. सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पूरी मात्रा रखने को कहा गया है. साथ ही वेंटिलेटर व अन्य सामानों को भी तैयार रखने के आदेश दिए गए हैं. अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं. 

अलर्ट मोड पर सरकार

उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारी और सीएमओ को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट मोड पर रखा गया है. स्वास्थ्य सचिव और राजेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए सभी को हिदायत दी है कि बीमारी के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहें, हॉस्पिटलों में व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से रखी जाए और किसी भी चीज के प्रति लापरवाही न बरती जाए. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के कार्यक्रम में पाकिस्तानी कलाकार करेंगे परफॉर्म, भव्य होगी श्रीरामलीला

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget