एक्सप्लोरर

Childrens Day 2023: बाल दिवस पर सीएम योगी पहुंचे बच्चों के बीच, कुछ इस तरह दी शुभकामनाएं

CM Yogi In Gorakhpur: बाल दिवस के अवसर सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे. गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने आए ताइक्वांडो प्रशिक्षु बच्चों को उन्होंने शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया.

Children's Day 2023: आज यानी 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु (Jawaharlal Nehru) का जन्मदिन है और आज का दिन देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. बाल दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे. सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने आए ताइक्वांडो प्रशिक्षु बच्चों को शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

बच्चों ने सीएम योगी को दिया गुलाब 
ताइक्वांडो सीखने वाले इन बच्चों ने मुख्यमंत्री को तोहफे में गुलाब दिया. मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए बच्चे काफी खुश दिखाई दिए. एक सरकारी बयान के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह दिग्विजयनाथ ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के बच्चे उनसे मिलने पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर बच्चों ने एक-एक कर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया. बच्चों का प्यार और स्नेह देखकर सीएम योगी मुस्कुरा उठे. बच्चे भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे.

बच्चों के साथ खिंचवाई फोटो 
बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके ताइक्वांडो प्रशिक्षण और पढ़ाई को लेकर बातचीत की और खूब सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद भी दिया. मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. बाल दिवस पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक संदेश पोस्ट कर बाल हित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''राष्ट्र की आशा, आकांक्षा और उन्नति के आधार, सभी प्रिय बच्चों को 'बाल दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं.हमारी सरकार बच्चों को संस्कारित शिक्षा, सुरक्षा और उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनके समग्र विकास के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है.''

ये भी पढ़ें: IIT-BHU में प्लेसमेंट के लिए आ रही सैकड़ों कंपनियां, बंपर नौकरियों के लिए रहे तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'यूपी में मस्जिद-दरगाहों को बनाया जा रहा निशाना', सपा की चुप्पी पर ओवैसी ने उठाए सवाल
'यूपी में मस्जिद-दरगाहों को बनाया जा रहा निशाना', सपा की चुप्पी पर ओवैसी ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget