एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप

मुजफ्फरनगर में पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां लापता हुए बच्चे की गर्दन कटी लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। जिले में शुक्रवार से लापता 12 वर्षीय बच्चे की गर्दन कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार को खेलने के दौरान मासूम अबुजर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। मासूम बच्चे के परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने पूरे प्रकरण पर कोई कार्रवाई नहीं की। यही कारण रहा कि शनिवार सुबह मासूम बच्चे का शव जंगल के बीच गर्दन कटा हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बिहारी का है जहां शुक्रवार को खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय मासूम बच्चा अबुजर पुत्र निसार लापता हो गया था। परिजनों व ग्रामीणों ने लापता हुए बच्चे की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में बच्चे के परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते पीड़ित परिवार को थाने से भगा दिया गया और उनकी कोई बात नहीं सुनी गई और न ही पुलिस ने कोई जांच की।

मुजफ्फरनगर: सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप

लापता बच्चे का शव गर्दन कटा हुआ शनिवार की सुबह जंगल में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर डाग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम के साथ खुद जिले के एसएसपी पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने पूरे मामले पर बच्चा चोरी अफवाह के चलते कोई कार्रवाई नहीं की और पुलिस हमें ही धमका रही थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget