एक्सप्लोरर

CM Yogi In Deoria: देवरिया में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, कहा- पिछली सरकारों ने बंद चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर बेचा

UP News: देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन समारोह में 679 करोड़ रुपए की 673 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा.

Deoria News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय देश के अंदर देवरिया की पहचान चीनी के कटोरे के तौर पर होती थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के कारण देवरिया और कुशीनगर पिछड़ते चले गए. यहां की चीनी मिलें बंद हो गईं, पिछली सरकारों ने औने-पौने दाम पर उन्हें बेच दिया. इसका परिणाम रहा की यहां पर गरीबी छा गई. उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आने के बाद पिपराइच और मुंडेरवा चीनी मिल को चलाने का कार्य किया. साथ ही हमारी सरकार कुशीनगर में बन रहे कृषि विश्विद्यालय का एक कॉलेज देवरिया में शुरू करने जा रही है. प्रकृति, परमात्मा और ऋषि-मुनियों की भूमि अब पिछड़ी नहीं रहेगी.

सीएम योगी रविवार को चीनी मिल ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने 679 करोड़ रुपए की 673 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उन्होंने कहा कि दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने पर देश के हर व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी होगी. इससे लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी. 

 

सीएम योगी ने बच्चे से किया दुलार
सीएम योगी ने बच्चे से किया दुलार

डबल इंजन की सरकार में देवरिया को मिला यह लाभ
सीएम योगी ने कहा पूरा देश विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना चाह रहा है. इसके लिए आम जनमानस के बीच से 'फिर एक बार मोदी सरकार' की बात सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि अबकी बार एनडीए चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है. हम सभी के पूर्वजों ने अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का सपना देखा था, जो अब पूरा हो चुका है. वहां पर रामलला के आगमन से पांच सदियों का इंतजार समाप्त हुआ है. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकारें यह कार्य कभी नहीं करवा पाती. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का मतलब है कि विरासत के सम्मान के साथ प्रदेश और देश के विकास करना.

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देवरिया में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2,44,000 परिवारों को शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत 1,95,000 परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन, 1383 मजरों का विद्युतीकरण, 10 लाख 84 हजार लोगों के जनधन अकाउंट खोले गए हैं. उन्होंने कहा की पचास हजार किसानों की कर्ज माफी हुई है. साथ ही पांच लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है. आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 6 लाख 71 हजार परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, तो 85,000 घरौनी वितरित की गई हैं.


CM Yogi In Deoria: देवरिया में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, कहा- पिछली सरकारों ने बंद चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर बेचा

प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
सीएम ने बताया की देवरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 17358 गरीबों को आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1389 गरीबों को आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 24000 गरीब परिवारों को आवास दिए गए हैं. कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने ओडीओपी उत्पादों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया. उसके बाद उन्होंने मंच पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाभी, स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड और छात्र एवं छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया.

कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, ग्राम्य विकास की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक सादर डॉ शलभ मणि त्रिपाठी सहित भरी संख्या भाजपा कार्यकर्ता एवं आम लोग मौजूद थे.

ये भी पढें: Basti News: बस्ती में प्राइमरी टीचरों का हल्लाबोल, एमएलसी प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन, जानें क्या है टीचर्स की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget