एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने नोएडा को दी करोड़ों की सौगात, 19 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सीएम ने आगे कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आज यहां हुआ है, उनके पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी योजना का संकल्प पूरा होता दिखाई

नोएडा, आईएएनएस। दो दिवसीय नोएडा दौरे पर आए मुख्यमंत्री यौगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सेक्टर-38 के बॉटेनिकल गार्डन में 2821 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि पिछले तीन सालों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विकास की परियोजनाओं ने तेजी पकड़ी है। जब भी इन प्राधिकरणों की बात की जाती है तो उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत होती दिखाई देती है। आज नोएडा के लोगों की प्रति व्यक्ति आय दिल्ली से भी अधिक है।

सीएम ने आगे कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आज यहां हुआ है, उनके पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी योजना का संकल्प पूरा होता दिखाई देगा। उन्होंने कहा, "स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको मानसिक रूप से तैयार होना होगा। यह केवल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का काम नहीं है। इसमें सहभागीदारी भी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि 'सबका साथ सबका विकास' की परिकल्पना को साकार करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां के लोगों को 2821 करोड़ की परियोजनाएं एक साथ प्राप्त हो रही हैं। यहां 580 करोड़ रुपये की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग का भी लोकार्पण हुआ है, जहां पर लगभग 7,500 कारें एक साथ पार्क की जा सकती हैं। यही नहीं, 344 करोड़ रुपये की लागत से यहां जिला संयुक्त चिकित्सालय का कार्य भी पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर की योजना, 100 एमएलडी की क्षमता वाले दो एसटीपी का भी शिलान्यास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने एक फ्लाईओवर, एक आईटीएमस सेंटर और एक गोल्फकोर्स के लिए धनराशि की व्यवस्था भी की है। इसके साथ ही अंडरपास निर्माण की योजना पर कार्य करने के साथ ही यूथ के लिए एक स्टार्ट अप हब की स्थापना की कार्रवाई भी यहां पर शुरू की जा रही है। देश के सबसे अधिक औद्योगिक संस्थान यहां पर हैं तो हमारा प्रयास होना चाहिए कि यहां के सभी संस्थानों को विभिन्न उद्योगों के साथ जोड़ने का प्रयास करें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश यादव ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget