एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के दौरान आपदा से निपटने की तैयारी, कुछ इस तरह किया अभ्यास

Uttarkashi News: बस दुर्घटना होने की सूचना मिली, जिसमें 40 यात्री होना बताया गया. मौके पर पुलिस, राजस्व टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया गया.

Uttarakhand News: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) भारत सरकार एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को उत्तरकाशी (Uttarkashi) जिले में मॉक अभ्यास किया गया, जिसमें  जिला आपात परिचालन केंद्र नेताला में भूस्खलन (Landslide) की सूचना मिलते ही रिस्पांसिबल ऑफिसर/जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (IRS) को सक्रिय करने के निर्देश दिए. गंगोत्री नेशनल हाईवे नेताला के पास भूस्खलन होने से छह यात्रियों के दबे होने की आशंका और दो वाहनों की फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई.

रिस्पांसिबल ऑफिसर ने इंसिडेंट कमांडर/उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान को घटनास्थल के लिए रवाना किया, साथ ही स्टेजिंग एरिया से संसाधन और एम्बुलेंस को भी रवाना करने के निर्देश दिए. घटनास्थल पर 6 लोग सामान्य रूप से घायल और 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए, जिनका उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटनास्थल पर फंसे करीब 200 यात्रियों को राजकीय इंटर कालेज मनेरी में ठहराया गया. बिरला धर्मशाला में अग्निकांड की सूचना मिलते ही लगभग एक सौ यात्री एवं धर्मशाला के कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना मिली.
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के दौरान आपदा से निपटने की तैयारी, कुछ इस तरह किया अभ्यास

बस दुर्घटना की मिली सूचना
स्टेजिंग एरिया से अग्निशमन वाहन, एसडीआरएफ, एम्बुलेंस और पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. आपदा कंट्रोल रूम को धरासू नालूपानी के पास बस दुर्घटना होने की सूचना मिली, जिसमें 40 यात्री होना बताया गया. मौके पर पुलिस राजस्व टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य किया गया.

खरादी में बादल फटने की सूचना भी आपदा प्रबंधन को प्राप्त हुई, जिसमें 10 परिवार के 50 लोग प्रभावित हुए. प्रभावित लोगों को खरादी इंटर कॉलेज में ठहराया गया. जानकीचट्टी में भीड़ नियंत्रण एवं घोड़ा खच्चर में बीमारी फैलने की सूचना दी गई, जिस पर भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस एवं पशुओं की बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए पशुपालन, जिलापंचायत की टीम मौके पर भेजी गई.     

Eid 2023: यूपी में ईद से पहले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, CCTV कैमरे और बॉडी वॉर्न कैमरों से रहेगी पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget