एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के दौरान VIP दर्शन के लिए अब लगेगा शुल्क, जानें- कितने पैसे चुकाने होंगे?

Chardham Yatra: उत्तराखंड में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है. वीआईपी दर्शन के लिए 500 से 1000 रुपये चुकाने होंगे और उसकी बाकायदा रसीद कटेगी.

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान वीआईपी दर्शन के लिए अब शुल्क लगेगा. इसके लिए बद्री-केदार मंदिर समिति ने तैयारी पूरी कर ली है. खासकर बद्रीनाथ (Badrinath Dham) और केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में इसकी व्यवस्था की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुल्क 500 रुपये से 1 हजार रुपए हो सकता है क्योंकि मंदिर समिति की जो टीम देश के प्रतिष्ठित मंदिरों में अध्ययन करके आई है, उस आधार पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके साथ ही अन्य और भी नियम बदले जा सकते हैं.

उत्तराखंड में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है. इस बार यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना भी है. क्योंकि मात्र 6 दिनों में ही तकरीबन डेढ़ लाख श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इस आधार पर देखा जाए तो यह संख्या पिछले साल की अपेक्षा काफी ज्यादा हो सकती है. क्योंकि पिछले साल चारधाम यात्रा में तकरीबन 47 लाख यात्री आए थे. इसलिए इस बार यात्रा में कई नियम बदलने की तैयारी है. खासकर वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क लगाने की तैयारी है क्योंकि देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में वीआईपी लोग दर्शन के लिए आते हैं. वह सीधे दर्शन करके निकल जाते हैं. ऐसे में आम श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए बद्री केदार समिति यात्रा के दौरान वीआईपी शुल्क लगाने की व्यवस्था कर रही है.

वीआईपी दर्शन के लिए 500 से 1000 रुपये चुकाने होंगे
हाल ही में बद्री केदार मंदिर समिति की 4 टीमें तिरुपति वेंकटेश्वर, वैष्णो देवी, सोमेश्वर मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था का अध्ययन करके लौटी है, यह टीम अपनी रिपोर्ट बद्री केदार मंदिर समिति को सौंप चुकी है. उस पर प्रेजेंटेशन भी हो चुका है. जो अध्ययन समिति ने किया है उसके आधार पर नीति तैयार की जा रही है. इसमें वीआईपी दर्शन पर शुल्क लगाने के साथ-साथ मंदिरों में आने वाले चढ़ावे की काउंटिंग की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही कुछ अन्य व्यवस्थाओं पर भी फोकस किया जा रहा है. ताकि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो.

UP Politics: 'मिट्टी में मिला दूंगा' वाले बयान पर भड़के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सीएम योगी के लिए कही ये बात

खासकर बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं. कई लोग ऐसे भी होते हैं जो खुद को वीआईपी बता कर आसानी से दर्शन कर लेते हैं. वीआईपी गेट पर खड़े पुलिसकर्मी और तमाम तीर्थ पुरोहित यह व्यवस्था देखते हैं और अपनी मर्जी से किसी भी वीआईपी को दर्शन कर देते हैं. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वीआईपी दर्शन के लिए 500 से 1000 रुपये चुकाने होंगे और उसकी बाकायदा रसीद कटेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget