एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम में खराब मौसम को लेकर प्रशासन ने की ये अपील, यात्रियों के लिए लागू होगा नया सिस्टम

Kedarnath Yatra 2023: सुबह साढ़े दस बजे सोनप्रयाग बैरियर तो दोपहर एक बजे गौरीकुंड बैरियर को बंद किया जा रहा है. एक बजे तक आठ से दस हजार के बीच ही यात्रियों को केदारनाथ भेजा जा रहा है.

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में बदले मौसम को देखते हुये यात्रियों से एक सप्ताह तक अपनी यात्रा स्थगित करने की अपील प्रशासन की ओर से की जा रही है. जो यात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और मौसम को देखते हुये यात्रा पर नहीं आते हैं तो उनके बाद यहां ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाये जाएंगे. मौसम और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुये अब प्रशासन एक दिन में आठ से दस हजार के बीच ही यात्रियों को केदारनाथ भेजेगा.

केदारनाथ धाम में दोपहर बाद लगातार मौसम खराब हो रहा है. यहां हर रोज हो रही बर्फबारी के कारण काफी परेशानियां हो रही हैं. कपाट खुलने के दिन उम्मीद से अधिक यात्रियों के पहुंचने से काफी अव्यवस्थाएं भी हो गईं थी. वर्तमान समय में धाम में मुश्किल से पांच से सात हजार लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था है, जबकि यात्री इससे अधिक पहुंच रहे हैं. कई बार यात्री दर्शन करने के बाद भी वहीं रूक रहे हैं. अगले एक सप्ताह तक केदारनाथ धाम में मौसम खराब रहने की संभावनाएं हैं. 

लागू होगा स्लॉट सिस्टम
धाम में दोपहर बाद बर्फबारी का सिलसिला जारी है. प्रशासन अब यात्रियों से यही अपील कर रहा है कि फिलहाल यात्री एक सप्ताह तक अपनी यात्रा को टाल सकते हैं. जिन यात्रियों ने अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाये हैं, अगर वे इस बीच नहीं आते हैं तो उन्हें ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जायेगी. यात्रियों को दर्शन करने में सुविधा हो और लाइन कम लगे, इसके लिये अब धाम में स्लॉट सिस्टम लागू किया जायेगा. 

यात्रियों को नंबर देकर दर्शन कराये जाएंगे. साथ ही यात्रा पर नियंत्रण के लिये सुबह साढ़े दस बजे सोनप्रयाग बैरियर तो दोपहर एक बजे गौरीकुंड बैरियर को बंद किया जा रहा है. एक बजे तक आठ से दस हजार के बीच ही यात्रियों को केदारनाथ भेजा जा रहा है, जिससे धाम में सीमित संख्या में यात्री पहुंचें और उन्हें दर्शन के अलावा रहने व अन्य सुविधाएं मिल सकें.

डीएम ने क्या कहा
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मौसम को देखते हुये यात्री एक सप्ताह तक अपनी यात्रा को टाल सकते हैं और अगर उन्होंने अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाये हैं तो उन्हें ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जायेगी. मौसम को देखते हुये दोपहर एक बजे के बाद गौरीकुंड बैरियर से आगे यात्रियों को नहीं जाने दिया जा रहा है.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के 'साम्राज्य' का वारिस कौन? बेटा जेल में पत्नी फरार, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget