एक्सप्लोरर

Chardham Yatra: 55 साल से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग अनिवार्य, जांच के बाद ही आगे भेजा जाएगा

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही यमुनोत्री में दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. जिसके बाद केदारनाथ, यमुनोत्री मार्ग पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बढ़ाई गई हैं.

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा (Chardhan Yatra) की शुरुआत हो चुकी है. पिछली बार की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. वहीं चारधाम यात्रा में आने वाले 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग को अब अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए चारों धाम में 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट्स बनाए गये हैं. इसके अलावा पुरानी मेडिकल हिस्ट्री (Medical History) और बीमार यात्रियों को भी स्क्रीनिंग कराने के बाद ही यात्रा में आगे भेजा जा रहा है.

इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही यमुनोत्री धाम में दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां और बढ़ गई हैं. ऐसे में केदारनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट  यानी एमआरपी को भी बढाया जा रहा है. बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली बार यात्रा रूटों पर हेल्थ एटीएम भी लगाए गये हैं जिनके द्वारा 70 से अधिक टेस्ट भी यात्री कर सकते हैं. यात्रा रूटों पर करीब 200 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है.  

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त इंतजाम

स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग की ओर से पूरी तैयारियां की गई हैं. यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए मेडिकल रिलीफ कैंप और पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती की गई है. उन्होंने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा में जाने से पहले वो खुद को एकमटाइज करके ही आगे बढ़ें. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक एसओपी भी जारी की गई है जिसमें यात्रियों को यात्रा में आने से पहले किस तरह की सावधानियां रखनी हैं इसके बारे में बताया गया है.

इस बीच आज केदारनाथ धाम के भी कपाट खुल गए हैं. शुभ मुहूर्त के मुताबिक 25 अप्रैल मंगलवार सुबह ठीक 6 बजकर 20 मिनट पर मंदिर के कपाट खोले गए. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे हुए हैं. खराब मौसम के बावजूद यहां बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे हैं. प्रशासन की ओर से आने वाले यात्रियों को अपने साथ पर्याप्त गर्म कपड़े रखने की हिदायत दी गई है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: बलिया में सपा विधायक ने पार्टी से की बगावत, कहा- 'अखिलेश यादव को गुमराह किया गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget