एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: बद्रीनाथ धाम के लिए किस मार्ग से होगी यात्रा? प्रशासन ने बताया पूरा प्लान

Badrinath Temple: मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर होते हुए बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया जाएगा, जबकि पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार होते हुए वाहनों की निकासी की जाएगी.

Badrinath Dham: चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) 2023 में अप्रैल महीने से शुरू हो रही है. जिसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. चारधाम यात्रा के दौरान जोशीमठ में यात्रा वाहनों की आवाजाही पहले की ही तरह करवाई जाएगी. पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक प्लान के तहत यात्रा वाहनों को मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर होते हुए बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया जाएगा, जबकि पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार होते हुए वाहनों की निकासी की जाएगी. लोकल वाहनों को भी इसी ट्रैफिक प्लान से गुजरना होगा.

वहीं, जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के कारण बदरीनाथ हाईवे में भी कई जगह दरारें आने से ये हाइवे तंग हालत में पहुंच गया है. सिंहधार में माउंट व्यू और मलारी इन होटल के डिस्मेंटल कार्य से हाईवे की स्थिति खतरनाक बनी हुई है. यहां हाईवे करीब 20 मीटर तक भू-धंसाव की चपेट में है. पिछले एक माह से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही भी औली मार्ग से करवाई जा रही है. चारधाम यात्रा के निकट आने की स्थिति को देखते हुए यात्रा वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग की तलाश की जा रही थी.

मरम्मत का कार्य किया जा रहा है
पुलिस प्रशासन की ओर से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने ट्रैफिक प्लान को ही यथावत रखने का निर्णय लिया है. पीपलकोटी, बीआरओ कमान अधिकारी, मेजर आईना ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मलारी इन और माउंट व्यू होटल से जोशीमठ नगर के बदरीनाथ स्टैंड तक हाईवे का डामरीकरण कार्य किया जाएगा. होटलों का ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण होने के शीघ्र बाद हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा. पेट्रोल पंप से जेपी कॉलोनी व मारवाड़ी ब्रिज तक हाईवे की मरम्मत का काम यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा.

Kanpur Dehat: कानपुर देहात कांड पर भड़के शिवपाल यादव, कहा- 'होश क्यों खो रहा प्रशासन, सरकार की नीतियां कागजी'

गोपेश्वर, चमोली के लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, ईई, सुरेंद्र पटवाल ने बताया कि जोशीमठ के मारवाड़ी तिराहे से सिंहधार, नृसिंह मंदिर होते हुए पेट्रोल पंप तक हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा. जहां-जहां भू-धंसाव से हाईवे खराब है, वहां मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. दो जगहों पर हाईवे के पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं, वहां यात्रा शुरू होने से पहले डामरीकरण कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget