एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2021: आंशिक रूप से चारधाम यात्रा की अनुमति, जानें- कौन कर सकेंगे मंदिरों के दर्शन?

जिन जिलों में चारधाम स्थित हैं, उन जिलों के निवासियों को निगेटिव आरटीपीसीआर कोविड जांच रिपोर्ट के साथ मंदिरों के दर्शन की अनुमति दे दी गयी है. प्रदेश में फिलहाल कर्फ्यू 22 जून तक लागू रखने का भी फैसला किया गया है.

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को आंशिक रूप से चारधाम यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया. प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने हालांकि कहा कि कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में फिलहाल कर्फ्यू 22 जून तक लागू रखने का भी फैसला किया गया है. मंगलवार (15 जून) की सुबह छह बजे कर्फ्यू की अवधि समाप्त हो रही थी.

उनियाल ने बताया कि इस अवधि के दौरान कुछ परिवर्तनों के साथ पुरानी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू रहेगी. उन्होंने बताया कि जिन जिलों में चारधाम स्थित हैं, उन जिलों के निवासियों को निगेटिव आरटीपीसीआर कोविड जांच रिपोर्ट के साथ मंदिरों के दर्शन की अनुमति दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि अब निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ चमोली जिले के निवासी बदरीनाथ धाम, रूद्रप्रयाग जिले के निवासी केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले के निवासी गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि शादी और अंत्येष्टि में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 20 से बढ़ाकर 50 करने का निर्णय भी किया गया है. हालांकि शादी में शामिल होने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर कोविड जांच रिपोर्ट अनिवार्य है.

उत्तराखंड में मिठाई की दुकानें भी सप्ताह में पांच दिन खुलेंगी

मंत्री ने बताया कि इसके अलावा, प्रदेश में मिठाई की दुकानें भी सप्ताह में पांच दिन खुलेंगी. उन्होंने बताया कि दुकानदारों की मिठाई खराब होने की परेशानी के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि टेपों और ऑटो के संचालन को भी कर्फ्यू अवधि के दौरान अनुमति दी गयी है. उन्होंने कहा कि राजस्व के लंबित पड़े मामलों को निपटाने के लिए 20 लोगों की सीमित संख्या के साथ राजस्व अदालतों को खोलने का निर्णय भी लिया गया है.

उन्होंने कहा कि कोविड के नए मामलों में गिरावट आने के बावजूद अभी महामारी से जंग जारी है और इसीलिए एक सप्ताह कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला सरकार ने किया है. कोविड को हराने का संकल्प व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि 22 जून के बाद सरकार संभवत: अनलॉक की प्रक्रिया की तरफ बढ़ेगी. उन्होंने इस सप्ताह को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए जनता खासतौर से व्यापारियों से सरकार का सहयोग करने की अपील की.

ये भी पढ़ें:

Ram Mandir Land Scam: जिनके हाथों में राम भक्तों का खून, उनसे सलाह की जरूरत नहीं- केशव प्रसाद मौर्य

ओम प्रकाश राजभर का दावा- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था फोन, मैंने बात करने से मना कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget