एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: चारधामों के तीर्थ पुरोहितों ने बीजेपी से कर दी ये बड़ी मांग, पूरी न होने पर करेंगे पार्टी के खिलाफ प्रचार

तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा तीर्थ पुरोहित चाहते हैं कि चारधामों में दो सीटों पर टिकट दिया जाए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो चारधामों के तीर्थ पुरोहित बीजेपी के खिलाफ प्रचार-प्रसार करेंगे.

Uttarakhand Assembly Election 2022: केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने बीजेपी से चारधामों में दो सीटों पर पुरोहितों को टिकट देने की मांग की है. उनका कहना है कि सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर बद्री-केदार मंदिर समिति में अपना कार्यकर्ता अध्यक्ष बना दिया है. ऐसे में तीर्थ पुरोहितों को भी विधानसभा का टिकट मिलना चाहिए. वर्षो से तीर्थ पुरोहित देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने के साथ ही बीजेपी के कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. ऐसे में उन्हें टिकट दिया जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं किया गया तो तीर्थ पुरोहित बीजेपी का घोर विरोध करने के लिए मजबूर हो जायेंगे. 

हरक सिंह के निकाले जाने से कांग्रेस खुश
वहीं काबीना मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को बीजेपी से निकाले जाने के बाद कांग्रेस में खुशी देखी जा रही है. कांग्रेस नेताओं की माने तो विधानसभा चुनाव में राज्य से बीजेपी का सफाया होना तय है. अब राज्य में बीजेपी का जहाज डूबने वाला है. धीरे-धीरे लोग बीजेपी से पलायन करने लगे हैं. बीजेपी में हिटलर शाही राजनीति का अंत होने वाला है. जन अपेक्षाओं पर भी बीजेपी खरी नहीं उतरी है.

टिकट नहीं मिला तो बीजेपी के खिलाफ प्रचार
बता दें कि केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने बीजेपी से चारधामों से दो सीटों पर टिकट देने की मांग की है. वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और बीजेपी से टिकट बांटे जा रहे हैं. उत्तराखण्ड देवभूमि में चारधाम हैं, जहां के तीर्थ पुरोहित सालों से देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें भी भाजपा को टिकट देना चाहिए. सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के बाद फिर से बद्री-केदार मंदिर समिति का गठन कर दिया है और अपने कार्यकर्ता को समिति का अध्यक्ष भी बना दिया है. अब तीर्थ पुरोहित भी चाहते हैं कि चारधामों में दो सीटों पर पुरोहितों को टिकट दिया जाए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो चारधामों के तीर्थ पुरोहित बीजेपी के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने के साथ ही हराने में पूरी ताकत झोंक देंगे.

कई नेता बीजेपी से चाहते हैं विदाई-कांग्रेस नेता
काबीना मंत्री हरक सिंह रावत को बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है, जिसके बाद से उनके कांग्रेस में जाने के कयास लगाये जा रहे हैं और कांग्रेस नेताओं में भी खुशी देखी जा रही है. उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि जनता राज्य में अब कांग्रेस के नेतृत्व में नई सरकार लाने का मन बना चुकी है. इससे अब बीजेपी में खलबली मचनी शुरू हो गई है. जनता के आक्रोश को देखते हुए कई नेता बीजेपी से विदाई चाहते हैं. साथ ही उन्हें यह भी आभास हो गया है कि जनता किसी भी कीमत पर बीजेपी को राज्य में मौका नहीं देना चाहती है क्योंकि राज्य में सरकार महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेलगाम अफसरशाही के चलते बुरी तरह फेल साबित हुई है. 

बीजेपी का जहाज डूबने वाला है-कांग्रेस नेता
नेगी ने कहा जनता की सुनवाई भी सरकार में ना के बराबर रही है. जनता ने देख लिया है कि सरकार के डबल इंजन से राज्य में केवल मुख्यमंत्री को ही ढोया गया है, जिसके चलते राज्य के असल मुद्दों को प्राथमिकता ही नहीं मिल पाई है. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है बीजेपी के इन फेल इंजनों को कबाड़खाने में जमा कर दिया जाए और राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व में जनता के आशाओं के अनुरूप नई सरकार का मार्ग प्रशस्त किया जाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने कुछ विधायकों के टिकट काटकर नए लोगों को मौका देने की बात कहकर जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों से भटकाना चाहती है. साथ ही यह भूल गई है कि एक वर्ष में तीन मुख्यमंत्रियों को बदलकर जनता को कर्ज तले डाला गया. अब बीजेपी का जहाज राज्य में डूबने वाला है, जिसे देख अब लोग बीजेपी से किनारा करने लग गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड चुनाव में किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें? इस बार जनता का क्या है मूड? जानिए सर्वे के दिलचस्प आंकड़ें

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी यह पार्टी, ओपिनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
दीपोत्सव के लिए तैयार हो रही अयोध्या, भक्ति और तकनीक का दिखेगा संगम
दीपोत्सव के लिए तैयार हो रही अयोध्या, भक्ति और तकनीक का दिखेगा संगम

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget