एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2024: बदरीनाथ धाम में VIP कल्चर पर फूटा लोगों का गुस्सा, मंदिर समिति पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: बदरीनाथ धाम में वीआईपी कल्चर के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की है. प्रदर्शनकारियों वीआईपी कल्चर खत्म करने की मांग की.

Badrinath Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो चुकी है. चार धाम यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों में इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं बद्रीनाथ धाम में वीआईपी कल्चर के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. बदरीनाथ के स्थानीय लोगों ने वीआईपी कल्चर के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए वीआईपी कल्चर खत्म करने की मांग की.

गेट नंबर-3 पर स्थानीय लोगों के साथ पंडा-पुरोहित, हक-हकूकधारी और व्यापार सभा के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बामणी गांव की ओर जाने वाले पैदल रास्ते पर वीआईपी दर्शन के लिए कार्यालय बनाया गया है. जिसके चलते गांव की तरफ जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया है. गांव के लोगों को इस रास्ते से गुजरने नहीं दिया जा रहा है, आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है. इस बार उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं.

वीआईपी कल्चर खत्म करने की मांग
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मंदिर समिति और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लोगों ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया. जिसके चलते तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.प्रदर्शन में शामिल लोगों की मांग है कि वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाए. 

इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि पिछले साल किन-किन वीआईपी लोगों ने दर्शन किए, किस माध्यम से किए और इन लोगों को किसने वीआईपी बनाया, ये सभी जानकारी सार्वजनिक की जाए. बता दें, बदरीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से पिछले साल वीआईपी कल्चर की शुरुआत की गई थी. इसके तहत 300 रुपये देकर लोग वीआईपी दर्शन कर सकते हैं.

ये भी पढे़ं: Aligarh News: परिंदों की परवरिश करेगा क्षत्रिय महासभा, इस अभियान से बचेगी पक्षियों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget