एक्सप्लोरर

UP Politics: 'यूपी में बोली लगाकर दलितों की हो रही हत्या, किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे'- चंद्रशेखर

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई, यह पुलिस की असफलता है. आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है.

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बहादुरगढ़ी गांव के युवक गौरव की हत्या के बाद परिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठा है. इस परिवार से मिलने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे. जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बोली लगाकर दलितों की हत्या की जा रही है. अलीगढ़ की जो घटना है, वह बहुत डरावनी है, जहां एक 22 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है, उसके मां-बाप ढूंढते फिरते रहे. थाने के संबंधित अधिकारियों ने लापरवाही बरती. जिसके कारण वह बेटा हमारे बीच में नहीं है.

फैजाबाद लोकसभा सीट क्यों हारी बीजेपी? आज होगी समीक्षा, शामिल होंगे ये नेता

कठोर कार्रवाई की मांग
नगीना से सांसद ने कहा कि आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई, यह पुलिस की असफलता है. आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चले, प्रशासन के जितने भी अधिकारियों ने कर्तव्य में लापरवाही बरती, उनके खिलाफ कार्रवाई हो. परिवार की हालत कमजोर है, उसको देखते हुए हमने 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद की मांग की है, क्योंकि इनके परिवार में यही कमाने वाला बच्चा था. इसके साथ हमने एक सरकारी नौकरी की भी मांग की है. परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है. हमारी इन मांगों को नहीं माना गया तो हम किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे.

उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों को सही जगह भेजने के लिए आंदोलन करेंगे. जब सत्ता तानाशाह हो जाती है, तो सड़क का संघर्ष ही गरीबों के लिए न्याय का दरवाजा खोलता है. हमने प्रशासन को पर्याप्त समय दिया है. इसके बावजूद हमारी बात को नहीं माना गया तो हम लोग आंदोलन करेंगे, जो अनिश्चितकालीन होगा. अगला आंदोलन पार्क में नहीं, जिला मुख्यालय पर होगा.

बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की नगीना लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है. वह पहली बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं और संसद पहुंचे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget