एक्सप्लोरर

अयोध्या में 4 साल की बच्ची से रेप मामले पर चंद्रशेखर आजाद का सीएम योगी पर जुबानी हमला, जानें- क्या कहा?

Chandrashekhar Azad: नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अयोध्या में चार साल की बच्ची से रेप की घटना को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा- योगी सरकार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है. 

Chandrashekhar Azad: अयोध्या के महाराजगंज में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसके बाद एक बार फिर से यूपी में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने इसे लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि योगी सरकार में क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है. 

अयोध्या में सपा नेता द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था इस बीच चार साल की बच्ची से रेप के मामले के बाद हड़कंप मच गया है. आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले में अयोध्या पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की. 

चंद्रशेखर ने की सख्त कार्रवाई की मांग
चंद्रशेखर आजाद ने लिखा- 'अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में चार वर्षीय दलित मासूम बच्ची के दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक और दंडनीय. मुख्यमंत्री देखिये आपकी सरकार में कानून व्यवस्था का क्या बुरा हाल है. अयोध्या पुलिस आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही करें.'

बता दें कि अयोध्या के महाराजगंज में मासूम बच्ची से दूसरे संप्रदाय के शख्स द्वारा रेप का मामला सामने आया है. परिजनों के मुताबिक बच्ची घर के बाहर खेलते वक़्त ग़ायब हो गई थी. तीन घंटे तक उसका कुछ पता नहीं चला. परिजनों ने उसकी तलाश की तो बच्ची आरोपी सलमान के घर से मिली. जिसके बाद परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. 

घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस की कुछ घंटों बाद ही पुलिस मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. सीओ सदर ने बताया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे तारापुर गांव में उसकी घेराबंदी की. इस बीच आरोपी ने अवैध असलहा से फ़ायरिंग शुरू कर दी. जवाब कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है. आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं.

Mayawati: बसपा का अध्यक्ष फिर क्यों बनना चाहती हैं मायावती? ये हैं बड़ी वजहें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget