एक्सप्लोरर

Chandrashekhar Azad Attack: चंद्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'सत्ता संरक्षित अपराधियों की...'

Chandrashekhar Azad Attacked: सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.

Chandrashekhar Azad News: उत्तर प्रदेश (UP) के सहारनपुर (Saharanpur) में आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की प्रतिक्रिया आ गई है. अखिलेश यादव ने कहा कि सहारनपुर के देवबंद (Deoband) में आजाद सामाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों की ओर से जानलेवा हमला घोर निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य है. बीजेपी (BJP) राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा? यूपी में जंगलराज!

इससे पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर बीजेपी की सरकार को घेरा. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों और सरहदों को तोड़ने लगे हैं. यूपी में विपक्ष अब सत्ता और अपराधियों दोनों के निशाने पर है. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है. जाग जाओ सरकार!

चंद्रशेखर पर हमले को लेकर संजय सिंह ने क्या कहा?

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चंद्रशेखर आजाद पर हुए गोली चलने को लेकर कहा है कि यूपी में नेताओं पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वंचित समाज के लिए बहादुरी से लड़ने वाले युवा नेता चंद्रशेखर आजाद पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला यूपी में जंगलराज की हकीकत बयां करता है. हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

देवबंद में समर्थक के घर तेरहवीं में शामिल होने गए थे चंद्रशेखर 

इस हमले को लेकर पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद में अपने एक समर्थक के घर तेरहवीं में शामिल होने गए थे. हमला तब हुआ जब वह वहां से वापस लौट रहे थे. हमलावर एक कार में थे और उन्होंने आजाद की एसयूवी पर गोलियां चला दीं. एक गोली आजाद के पेट को छू कर निकल गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Chandrashekhar Azad Attack: जानलेवा हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget