एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2023 Tomorrow: केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर पर भी पड़ेगा चंद्र ग्रहण का असर, जानें- कब बंद होंगे कपाट?

Chandra Grahan 2023 Time Tomorrow: चंद्र ग्रहण के मद्देनजर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है. सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो रहा है. इस दौरान धामों में पूजा अर्चना नहीं की जाएगी.

Chandra Grahan 2023 Date: शरद पूर्णिमा पर साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर दिन शनिवार को लग रहा है. चंद्र ग्रहण को उत्तराखंड (Uttarakhand) समेत देश के अन्य शहरों में देखा जा सकेगा. चंद्र ग्रहण के मद्देनजर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है. बदरीनाथ और केदारनाथ (Badrinath Kedarnath) मंदिरों के कपाट को शनिवार की शाम चार बजे बंद कर दिया जाएगा. श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि चंद्र ग्रहण का समय रात्रि 01:04 बजे है और सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो रहा है. सूतक काल में भगवान की आराधना करना अशुभ माना जाता है. इसलिए बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों को शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे. इस दौरान धामों में पूजा अर्चना नहीं की जाएगी.

बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर होंगे बंद

भक्तों को आराध्य देवता के दर्शन भी नहीं होंगे. उन्होंने बताया कि फैसला श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के तहत आने वाले सभी मंदिरों पर भी लागू होगा. अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ दोनों मंदिरों के दरवाजे रविवार यानी 29 अक्टूबर को सुबह शुद्धिकरण पूजा के बाद ब्रह्म मुहूर्त में खोले जाएंगे.

अगले दिन 29 अक्टूबर को खुलेंगे दरवाजे

उन्होंने कहा कि महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी प्रात: कालीन पूजायें नियत समय पर होंगी. अजय ने कहा कि श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, योग बदरी पांडुकेश्वर सहित अन्य मंदिरों में भी चंद्र ग्रहण के दौरान इसी प्रकार की पूजा व्यवस्था की जायेगी. 28 अक्टूबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण की शुरुआत मध्य रात्रि 01:04 बजे से होगी. 28-29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को लगनेवाला चंद्र ग्रहण साल का दूसरा और अंतिम होगा. 

Uttarakhand News: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की मुलाकात, हालचाल जानने पहुंचे अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget