एक्सप्लोरर

UP: काबुल से सकुशल लौटे चंदौली के सूरज चौहान, कहा- अब कभी नहीं जाऊंगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के काबुल में फंसे सूरज चौहान सकुशल अपने घर वापस लौट आए हैं. भारत सरकार की कोशिशों के बाद रविवार को सूरज समेत 14 लोग काबुल से गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट उतरे.

Afghanistan Taliban Crisis: अफगानिस्तान में फंसे चंदौली जिले के अमोघपुर गांव निवासी सूरज चौहान सकुशल घर वापस लौट आए हैं. भारतीय वायुसेना के विमान से काबुल से सूरज की भारत वापसी हुई. सूरज के सकुशल घर लौटने के बाद उनके परिजन काफी खुश हैं. खुशी के मारे पिता की आंखों में आंसू छलक गए. सूरज ने पिता का मुंह मीठा कराया. सूरज और उनके परिजनों ने भारत सरकार का धन्यवाद किया है. सूरज ने कहा कि अब कभी वो पाकिस्तान नहीं जाएंगे.

वेल्डिंग का काम करने गए थे सूरज
दरअसल, सूरज चौहान जनवरी 2021 में काबुल में एक स्टील फैक्ट्री में वेल्डर का काम करने गए थे. तालिबान के हमले के बाद सूरज समेत उत्तर प्रदेश के करीब 18 लोग फैक्ट्री में फंसे हुए थे. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सूरज के परिजनों में कोहराम मच गया था. परिजनों में डर का माहौल था.

सूरज किसी तरह व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क कर रहा था. सूरज के परिजनों ने भारत सरकार उसे सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई. भारत सरकार की कोशिशों के बाद विमान से कल यानी रविवार के दिन सूरज सहित उसके साथ फंसे 14 लोगों को काबुल से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस लाया गया. ट्रेन से सूरज अपने घर पहुंचा. 

सूरज को सकुशल देखकर घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं था. लकवा ग्रस्त पिता बुद्धि राम चौहान अपने बेटे को देखकर रो पड़े. परिजन पूरे मोहल्ले को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं. 

कभी नहीं जाऊंगा काबुल
सूरज ने कहा कि तालिबान के कब्जे के बाद जितने दिन वो काबुल में रहा डर के माहौल में रहा. उसने बताया कि हालांकि फैक्ट्री मालिक उनकी मदद कर रहा था. सूरज ने कहा खुशी बयां नहीं कर सकता. जिंदगी भर उसे अफगानिस्तान का किस्सा याद रहेगा. सूरज भारत सरकार और मीडिया का धन्यवाद किया है. सूरज ने यह भी कहा कि अब दोबारा कभी काबुल नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Kalyan Singh Last Rites Live: अंतिम यात्रा पर कल्याण सिंह, अतरौली से नरौरा लाया जा रहा है पार्थिव शरीर

Kalyan Singh Death: कल्याण सिंह की ही कविता के जरिए शिवराज सिंह चौहान ने दी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- ये क्रांति का उद्घोष था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget