एक्सप्लोरर

Champawat Bypoll: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पुष्कर सिंह धामी का बड़ा दावा, कहा- लोग इंतजार कर रहे हैं...

Champawat By Election को लेकर सीएम Pushkar Singh Dhami ने कहा, 31 मई के दिन को मतदान उत्सव दिवस के रूप में मनाएं और शत प्रतिशत मतदान के लिए बाहर आएं.

उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट (Champawat By Election) पर 31 मई को उपचुनाव होना है. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. यहां से खटीमा से विधानसभा चुनाव हारे राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) चुनाव मैदान में हैं. उनके खिलाफ कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी (Nirmala Gahtodi) चुनाव लड़ रही हैं. इन दो नेताओं के बीच ही मुख्य मुकाबला है. इस बीच सीएम धामी ने चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है.

सीएम ने क्या कहा
सीएम ने आज खटीमा में कहा, 31 मई का लोग इंतजार कर रहे हैं और आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. आज हमारे सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी आदि सभी लोग चंपावत विधानसभा की अतुल्य जनता से उनके मत और समर्थन के लिए जा रहे हैं. मैं स्वयं भी जा रहा हूं. मुख्यमंत्री ने कहा, मैं कोशिश कर रहा हूं कि हर एक मतदाता से मिलूं. सभी से निवेदन कर रहा हूं कि 31 मई के दिन को मतदान उत्सव दिवस के रूप में मनाएं और शत प्रतिशत मतदान के लिए बाहर आएं. 

दो बार कांग्रेस तीन बार बीजेपी जीती
बता दें कि इससे पहले कल यानी शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी धामी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को राज्य में 70 में से 47 सीटें मिली थीं. सीएम धामी को दूसरी बार सीएम बनाया गया है. शपथ लेने के छह महीने के भीतर धामी के लिए सीट जीतकर सदन का सदस्य बनना जरूरी है. मुख्य विपक्षी कांग्रेस भी सीएम धामी को कड़ी टक्कर देने का दावा कर रही है. कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष और राज्य मंत्री रह चुकी हैं. इस सीट पर दो बार कांग्रेस और तीन बार बीजेपी अपना परचम लहरा चुकी है.

ये भी पढ़ें:

Azam Khan की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही दिक्कत

UP Politics: कपिल सिब्बल और जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजने के पीछे ये है सपा का प्लान! अखिलेश यादव साध रहे 2024 के समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
आगरा: अंतिम संस्कार के बीच मौत 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
आगरा: अंतिम संस्कार की थी तैयारी, 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget