एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: चमोली में भूस्खलन के कारण मकान ढहने से दो की मौत, रेस्क्यू कर बचाए गए 5 लोग

Landslide in Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली में भू-स्खलन के कारण मलबे की चपेट में आने से दो मंजिला एक मकान ढह गया. जिसमें रेस्क्यू के दौरान 7 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है.

Landslide in Chamoli: उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश वहां रहने वालों लोगों के लिए आफत बनकर बरस रही है. बारिश के कारण उफान पर बह रहे नदी-नालों के साथ ही कई जगहों पर हुए भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. मगंलवार देर रात को चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला. दरअसल देर रात हुए भूस्खलन में एक इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है.

मिल रही जानकारी के अनुसार भुस्खलन के कारण मलबे की चपेट में आने के कारण दो मंजिला एक मकान ढह गया. जिसके कारण उस मलबे में 7 लोग दब गए. इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. तकरीबन रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 7 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया.

हादसे में दो की मौत

फिलहाल रेस्क्यू के दौरान एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं एक अन्य शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक शख्स क्रेसर प्लांट में मजदूरी का काम करता था. हादसे में जिंदा बचे घायलों को रेस्क्यू टीम ने सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया. जहां गंभीररूप से घायल दो लोगों को हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं बद्रीनाथ में बीमार एक मजदूर को भी इसी हेली एंबुलेंस हायर सेंटर भेजा गया है.

मदमहेश्वर धाम में बहा पुल

उत्तराखंड में हो रही बारिश हर किसी के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है. यहां मदमहेश्वर धाम यात्रा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी बारिश के कारण उस वक्त काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. जब मदमहेश्वर घाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल का कुछ हिस्सा बह गया. जिसके बाद सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रस्सी से नदी पार करने की विधि के जरिए 52 लोगों को सुरक्षित निकाला.

यह भी पढ़ेंः 

Uttarakhand News: पर्यटकों को अब अफ्रीकी जेब्रा और जिराफ का भी होगा दीदार, विदेश से लाए जाएंगे जनवर, बोले पर्यटन मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget