एक्सप्लोरर

चौखंभा पर्वत पर लापता विदेशी महिलाओं की तलाश में जुटी सेना और SDRF, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chamoli News: चमोली जिले के चौखंबा पर्वत पर ट्रैकिंग के दौरान दो विदेशी महिला पर्यटक फंस गईं. पर्यटकों की तलाश के लिए सेना के साथ एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित चौखंबा पर्वत पर ट्रैकिंग के दौरान दो विदेशी महिला पर्यटक फंस गईं. यह घटना 3 अक्टूबर 2024 की शाम को तब हुई, जब ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) और यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) की ट्रैकिंग टीम का सामान और अन्य उपकरण खाई में गिर गए, जिससे उन्हें भारी बर्फबारी वाले चौखंबा पर्वत पर मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा.  

महिला पर्यटकों ने पेजर के जरिए अपनी संबंधित एंबेसी से संपर्क किया, जिसके बाद प्रशासन को इस घटना की सूचना मिली. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय वायुसेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) से सहायता मांगी. 4 अक्टूबर की सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलिकॉप्टरों ने सरसावा (सहारनपुर) एयरबेस से उड़ान भरकर चौखंबा-थ्री चोटी पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है.

SDRF के साथ एनडीआरएफ को बुलाया
चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की खोज के लिए शुक्रवार को एक और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. वन विभाग ने एसडीआरएफ को हेलिकॉप्टर की मदद से खोजबीन के लिए अनुरोध किया है, जबकि एनडीआरएफ की टीम को भी देहरादून से बुलाया गया है.  

यह दोनों महिलाएं 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक के लिए इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर गई थीं. यह पर्वत 6,995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और ट्रैकिंग के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जाता है. प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि खोज अभियान में मौसम की स्थिति चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है, लेकिन सभी प्रयास जारी हैं. शनिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा. चमोली जिला प्रशासन इस मामले में नजर बनाए हुए है और अधिकारी लगातार सर्च ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान से RSS भी नाराज, योगी सरकार से की कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget