एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, उपभोक्ताओं ने वेंडर पर कालाबाजारी का लगाया आरोप

LPG Crisis In Muzaffarnagar: हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस वितरण प्रणाली में भारी धांधली की जा रही है. एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले अपना सिलेंडर बुक किया था.

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच देशभर में उपजे घरेलू गैस संकट का असर अब मुजफ्फरनगर की गलियों में भी दिखने लगा है.  नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले में बुधवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दर्जनों उपभोक्ताओं ने गैस वेंडर पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए उसका घेराव किया. स्थानीय निवासी राजकुमार तोमर के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है.

हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस वितरण प्रणाली में भारी धांधली की जा रही है. एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले अपना सिलेंडर बुक किया था, जिसके बाद उनके मोबाइल पर 'डिलीवरी सफल' होने का मैसेज भी आ गया, लेकिन वास्तव में उन्हें सिलेंडर प्राप्त ही नहीं हुआ. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि वेंडर टेंपो में भरकर गैस सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर कालाबाजारी के लिए भेज रहे हैं और जरूरतमंद ग्राहकों को खाली हाथ लौटाया जा रहा है.

वेंडर ने दी सफाई, केवाईसी को बताया कारण

दूसरी ओर, गैस वेंडर विपिन कुमार ने कालाबाजारी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने मीडिया को बताया कि आपूर्ति बेहद कम हो रही है और आज उन्हें केवल 15 सिलेंडर ही प्राप्त हुए थे. उन्होंने कहा कि जो ग्राहक बुकिंग पर्ची दिखा रहे हैं, उन्हें ही प्राथमिकता दी जा रही है. साथ ही, मौके पर ही ग्राहकों की केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी की जा रही है ताकि वितरण पारदर्शी रहे.

सरकारी एडवाइजरी से बढ़ी परेशानी

गौरतलब है कि गैस संकट को देखते हुए सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत अब 25 दिन के अंतराल पर ही एक सिलेंडर बुक किया जा सकेगा. इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं. इसी नियम और किल्लत के बीच अब आम जनता और गैस वितरकों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो रही है. रामपुरी के निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई और कालाबाजारी नहीं रुकी, तो वे जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget