एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2023: वाराही देवी शक्ति पीठ की ज्योति से दूर होता है दृष्टिदोष, नवरात्र पर लग रहा भक्तों का तांता

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में इन दिनों श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है. 34वें शक्तिपीठ वाराही देवी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं.

Gonda News: गोंडा (Gonda) जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर देवी दुर्गा का 34वां शक्तिपीठ मां वाराही देवी मंदिर (Varahi Devi Mandir) मौजूद है. चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के अवसर पर दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर को लेकर अलग-अलग मान्यता है. इनमें से एक यह है कि  जिनकी आंखों की दृष्टि चली जाती है वे अगर प्रसाद के रूप में मिलने वाले नीर और मंदिर में मौजूद वटवृक्ष का दूध आंख में डालते हैं, तो उनकी आंखों की रोशनी वापस चली आती है.

एक मान्यता यह भी है कि माता के मंदिर में जलने वाले ज्योत के काजल को आंखों में लगाने से भी रोशनी वापस आ जाती है. मान्यता है कि माता सती के दो दांत यहां पर गिरे थे और जहां गिरे थे वहां दो छेद मौजूद है. जिनकी गहराई आज तक नहीं मापी जा सकी है. ऐसी कहा जाता है कि वर्षों पहले ऐसा किसी ने करने की कोशिश की थी जिस दौरान उस व्यक्ति की देखने की शक्ति चली गई थी. इसके बाद इस छिद्र में करीब 4000 मीटर धागे में एक पत्थर बांध कर डाला गया था लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.  नवरात्र पर यहां लाखों भक्तों का जमावड़ा लगता है. 

मंदिर को लेकर एक मान्यता यह भी है
वहीं, कुछ विद्वान ये भी बताते हैं कि जब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र चलाया था तो माता सती का जबड़ा यहां गिरा था, तभी से यह स्थान 34वें शक्तिपीठ वाराही देवी के नाम से प्रसिद्ध है. यह भी माना जाता है कि जब विष्णु भगवान ने पृथ्वी को बचान के लिए वाराह अवतार लिया था तो आह्वान पर वाराही देवी उतरी थी. लोगों का मानना है कि इस मंदिर में मांगी गई सारी मन्नतें पूरी हो जाती हैं. वहीं माता का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां पर सच्चे मन से माता के दर्शन करने और मन्नत मांगने से माता रानी सभी मनोकामना पूरी करती है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अतीक अहमद की गाड़ी पलटने के डर पर अजय मिश्रा टेनी का बयान, यूपी सरकार को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget