एक्सप्लोरर

UP Politics: अतीक अहमद की गाड़ी पलटने के डर पर अजय मिश्रा टेनी का बयान, यूपी सरकार को लेकर कही ये बात

Atiq Ahmed News: सोमवार को संसद भवन परिवार में जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी से अतीक अहमद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार का काम है.

Atiq Ahmed Shifting: पूर्वांचल के माफिया डॉन अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश की पुलिस भारी सुरक्षा बल के बीच साबरमती जेल से प्रयागराज ला रही है, जहां 28 मार्च को उसकी प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी होनी है. अतीक अहमद का काफिला तेजी से प्रयागराज की ओर बढ़ रहा है, वहीं कई लोग रास्ते में अतीक के एनकाउंटर और गाड़ी पलटने की चर्चा कर रहे हैं. जिसे लेकर अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बयान आया है. उन्होंने अतीक अहमद की सुरक्षा कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही है. 

सोमवार को संसद भवन परिवार में जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी से अतीक अहमद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार का काम है, जैसी व्यवस्थाएं होंगी, वो लोग अपने हिसाब से करेंगे. दरअसल अतीक अहमद के परिवार ने साबरमती जेल से शिफ्टिंग के दौरान उसके एनकाउंटर की आशंका जताई है. वहीं जब रविवार शाम को अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए साबरमती जेल से बाहर निकाला गया था तब अतीक ने अपनी अपनी हत्या की आशंका जताई थी. 

अतीक अहमद को एनकाउंटर का डर

अतीक अहमद का डर ऐसे ही नहीं है. उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का नाम सामने आने के बाद से बीजेपी नेताओं के कई ऐसे बयान सामने आ चुके हैं जिसके बाद अतीक अहमद की गाड़ी पलटने की खबरें चर्चा में आ गईं थी. कि जिस तरह से बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे की रास्ते में गाड़ी पलट गई थी, उस तरह अतीक की गाड़ी भी पलट सकती है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कहा कि है "गाड़ी पलटने की जिम्मेदारी सीएम योगी की नहीं है." तो वहीं इससे पहले  बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कहा था कि उन्हें "इस बात में कोई हैरानी नहीं होगी अगर अतीक अहमद की भी गाड़ी पलट जाए."

अतीक अहमद की गाड़ी पलटने का डर कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अतीक अहमद के काफिले के पीछे उसकी बहन भी साये की तरह चल रही है. इस गाड़ी में बहन के साथ अतीक के वकील भी है. उनका कहना है कि वो अतीक का पीछा नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डर है. आपको बता दें कि अतीक अहमद का काफिला तीन राज्यों गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश का पार करते हुए उत्तर प्रदेश में एंट्री कर चुका है. 

ये भी पढ़ें-  Atiq Ahmed: काफिले के साथ चल रही अतीक अहमद की बहन ने बताया किस बात का है डर, बोली- सभी जेल में हैं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget